Aaj Ka Rashifal 29 July 2022: आज कार्य-व्यापार में रंग लाएगी इन 5 राशिवालों की मेहनत, होगा उम्मीद से ज्यादा लाभ

By रुस्तम राणा | Published: July 29, 2022 06:38 AM2022-07-29T06:38:19+5:302022-07-29T06:38:19+5:30

Aaj Ka Rashifal 29 July 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Horoscope Today 29 July 2022 aaj ka rahifal daily horoscope in hindi | Aaj Ka Rashifal 29 July 2022: आज कार्य-व्यापार में रंग लाएगी इन 5 राशिवालों की मेहनत, होगा उम्मीद से ज्यादा लाभ

Aaj Ka Rashifal 29 July 2022: आज कार्य-व्यापार में रंग लाएगी इन 5 राशिवालों की मेहनत, होगा उम्मीद से ज्यादा लाभ

मेष: आज व्यापार के संदर्भ में रुके हुए कार्य पूर्ण होने की ओर गति बढ़ाएंगे। आर्थिक तंगी का भी सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक जीवन में आपकी छवि सबको प्रभावित करेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी किस्मत रंग लाएगी। 

वृषभ: आज आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लेकर आएगा। किसी नए व्यवसाय में पैसा लगाने से भी दोगुना धन लाभ हो सकता है। अचानक से आपको कोई अप्रत्याशित लाभ प्राप्त हो सकता है। मित्रों की संख्या में वृद्धि हो सकती है।

मिथुन: आज आपको नौकरी-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। हालांकि इसके लिए आपको जोखिम भी उठाना होगा। आज आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी, हालांकि साथी से किसी बात को लेकर मनमुटाव भी हो सकता है।

कर्क: छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र अच्छी जानकारी प्राप्त होगी। अच्छी सेहत का आनंद लेंगे। वहीं राजनीति से जुड़े व्यक्तियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। गलत कार्यों से दूर रहें। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। 

सिंह: आपको आज तमाम क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। परिजनों के साथ आनंद आएगा। प्रेम जीवन में साथी आपसे कोई डिमांड कर सकता है। परिवार में किसी समस्या का हल बातचीत के माध्यम से निकलेगा। 

कन्या: आज आपको काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। लंबी यात्रा के कारण थकान होगी। किंतु परिणाम पाकर आपकी खुशियों में बढ़ोतरी होगी। परिजनों के साथ मंदिर में जाना होगा।

तुला: आज आप में से कुछ लोगों को अपने बिजनेस पार्टनर या करीबी सहयोगी से परेशानी हो सकती है। कार्य में सफलता पाने के लिए मेहनत करना पड़ेगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखें।

वृश्चिक: आज करियर को लेकर अपने गुरु से सलाह ले सकते हैंष साथ ही कुछ नए कोर्स की जानकारी भी प्राप्त कर सकते हैं। सुबह-सुबह मंदिर में ईश्वर के दर्शन के लिए जा सकते हैं। कुटुंब में शांति का वातावरण दिखाई देगा। 

धनु: आज आज कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की राय लें। ध्यान रहे, शत्रु आपकी कमजोरी का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। ऐसे में आपको उनका ध्यान रखना होगा। 

मकर: आज आपको कार्यस्थल पर आप प्रशंसा के पात्र होंगे, जिससे आपकी संतुष्टि में वृद्धि होगी। धन की लेनदेन में सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। यात्रा करते समय सावधानी बरतें। रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है।

कुंभ: आज आज परिवार वालों को आपसे काफी उम्मीदें होंगी। उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। यदि कोई काम अटका हुआ है तो वह मित्र की मदद से पूरा हो सकता है। नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। 

मीन: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रह सकता है। मनोवांछित परिणामों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। वहीं जो जातक नई नौकरी की तलाश में है उन्हें सफलता मिल सकती है। परिजनों का साथ पाकर अच्छा लगेगा।

Web Title: Horoscope Today 29 July 2022 aaj ka rahifal daily horoscope in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे