Aaj Ka Rashifal 28 August 2022: आज सिंह राशिवालों का बढ़ेगा खर्चा तो मिथुन जातकों की संपत्ति में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Published: August 28, 2022 06:43 AM2022-08-28T06:43:54+5:302022-08-28T06:43:54+5:30

Aaj Ka Rashifal 28 August 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Horoscope Today 28 August 2022 aaj ka rahifal daily horoscope in hindi | Aaj Ka Rashifal 28 August 2022: आज सिंह राशिवालों का बढ़ेगा खर्चा तो मिथुन जातकों की संपत्ति में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 28 August 2022: आज सिंह राशिवालों का बढ़ेगा खर्चा तो मिथुन जातकों की संपत्ति में होगी वृद्धि, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष: आज घरेलू सुख-सुविधा की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। शारीरिक एवं मानसिक परेशानी का अनुभव हो सकता है जिसके कारण अनिद्रा सताएगी। आज नौकरी एवं व्यवसाय में आपको स्पर्धात्मक व्यवहार का सामना करना पड़ेगा। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें। 

वृषभ: आज समाज के प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। घर और ऑफिस की दुनिया से बाहर निकलकर आप प्रकृति का आनंद लेंगे। आप अपनी परेशानियों को अपने बौद्धिक कौशल से कम कर सकते हैं। प्रेम जीवन में आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा अन्यथा बदनामी होने का भय है। 

मिथुन: आज मानसिक शांति के लिए तनाव के कारणों का समाधान करें। आपकी संपत्ति में इजाफा होगा। पार्टी, पिकनिक में जा सकते हैं। विपरीत लिंगी व्यक्ति से भेंट रोमांचक होगी। विचार-परिवर्तन शीघ्र हो सकता है। बौद्धिक कार्य में सफलता मिलेगी। 

कर्क: आज आज अपनी सोच सकारात्मक रखें, नकारात्मक बातों को अपने ऊपर हावी न होने दें। मुसीबतों का तत्काल निवारण करें। अकस्मात से संभलकर चलें। आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। ऑफिस में पुराने काम निपटाने में सफल रहेंगे।

सिंह: आज घरेलू सुख-सुविधा की चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च न करें। यदि आप दूर रहते हैं तो परिजनों से कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मन किसी बात को लेकर अशांत रह सकता है। ऐसे में खुद को संभालें।

कन्या: आज निवेश से जुड़े कुछ बेहतर अवसर आपको मिल सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। उनकी पदोन्नति की संभावना अधिक है। उच्च अधिकारियों से लाभ होगा। कर्म और सामाजिक क्षेत्र में धन व मान-सम्मान मिलेगा। धार्मिक कार्य में मन लगेगा। 

तुला: अपने कार्यक्षेत्र में तरक्की करेंगे। कार्य-व्यापार में परिस्थितियां आपके अनुकूल होंगी। अनैतिक कामवृत्ति से दूर रहें। नए सम्बंध स्थापित करने से पहले गंभीरता से विचार करें। घर में रहन सहन अव्यवस्थित हो सकता है।

वृश्चिक: आज शत्रु आपको हराने का प्रयास करेंगे, लेकिन अधिक समय तक आपके सामने नहीं टिक पाएंगे। लंबे प्रवास या धार्मिक स्थल की मुलाकात करने का प्रसंग उपस्थित होगा। व्यवसाय में लाभ का अवसर मिलेगा। आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा।

धनु: आज आप अपने आसपास के लोगों के व्यवहार से नाराज़ महसूस करेंगे। अपने कार्य-व्यापार की दिशा में आप नए कदम आगे बढ़ाएंगे। धन की लेनदेन में सरलता रहेगी। घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा। मित्रजनों का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर: आज आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। छात्रों के लिए भी आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। मित्र या परिवार के सदस्यों के साथ भोजन का आनंद उठा सकते हैं। सुंदर वस्त्र धारण करेंगे। वाणी में नियंत्रण रखना होगा।

कुंभ: आज आज प्रेम के नशे में हकीकत और कल्पना का मिलन होता नजर आएगा। संतान के प्रश्नों के कारण चिंता रहेगी। लेखनकार्य या सृजनात्मक कृतियों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है। अपनी सेहत का भी ध्यान रखना होगा।

मीन: आज आज कार्यक्षेत्र में प्रगति होगी। आप कोई शुभ कार्य भी कर सकते हैं। शारीरिक चुस्ती फुर्ती बनी रहेगी। जीवनसाथी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। जिम्मेदारी में वृद्धि हो सकती है।

Web Title: Horoscope Today 28 August 2022 aaj ka rahifal daily horoscope in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे