Aaj Ka Rashifal 23 June 2022: आज किसे मिलेगा भाग्य का साथ, किसकी राह में आएगी बाधा? जानिए दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Published: June 23, 2022 06:41 AM2022-06-23T06:41:17+5:302022-06-23T06:41:17+5:30

Aaj Ka Rashifal 23 June 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Horoscope Today 23 June 2022 aaj ka rahifal daily horoscope in hindi | Aaj Ka Rashifal 23 June 2022: आज किसे मिलेगा भाग्य का साथ, किसकी राह में आएगी बाधा? जानिए दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 23 June 2022: आज किसे मिलेगा भाग्य का साथ, किसकी राह में आएगी बाधा? जानिए दैनिक राशिफल

मेष: आज अगर आप यात्रा कर रहे हैं तो वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। यदि जरूरी न हो तो रात्रि में यात्रा न करें। धन से जुड़े मामलों में थोड़ा सावधानी बरतना होगा। संभव हो तो आज लेनदेन से बचें। आर्थिक परेशानी से मन खिन्न रह सकता है। परिजनों में विवाद की स्थिति रहेगी।

वृषभ: आज ऑफिस में बॉस की मदद से आपका कार्य सराहनीय रहेगा। ग्रह नक्षत्र आपके अनुकूल नहीं हैं। किसी स्रोत से आपको धन प्राप्त हो सकता है। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। कार्यक्षेत्र में मुनाफा होगा। आज परिस्थितियां आपके अनुकूल दिखाई दे रही हैं।

मिथुन: आज के दिन समझदारी से निर्णय लेना आपे लिए अति लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आप किसी कार्य को लीडर के रूप में संपन्न कर सकते हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। निजी जीवन में स्थिति यथावत रहेगी।

कर्क: लंबे समय से चली आ रही परेशानी आज खत्म हो सकती है। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा। आज ऐसा भी संभव है कि आपकी कोई कामना पूरी हो, जिसे पाकर आपका दिल गद-गद हो जाएगा। ज्ञान में वृद्धि हो सकती है। विरोधियों से सावधान रहने की सलाह दी जाती है।

सिंह: आज आप अपने मित्रवत व्यवहार से दूसरे लोगों को आकर्षित करेंगे। किसी अंजान डर से मन अशांत रहेगा। किसी रहस्य को जानने की प्रबल इच्छा कर सकती है। ससुराल वालों से रिश्ते में खटास आ सकती है। सोशल मीडिया में आप अधिक समय व्यतीत कर सकते हैं।

कन्या: आज आप किसी नई चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपको सीखने का मौका भी मिलेगा। वैवाहिक जीवन में स्थिरता आएगी। यदि जीवनसाथी से नाराजगी चल रही तो वह दूर होगी। व्यापार में सामान्य परिणाम मिलेंगे। कारोबार कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है।

तुला: किसी गलत जानकारी के कारण आपका मन चिंतित दिखाई दे सकता है। खासी-जुकाम होने की संभावना है। इसलिए अपनी सेहत का ध्यान रखें और मास्क पहनें। आज शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। उनसे बचकर रहना होगा।

वृश्चिक: आज का दिन आपके लिए अधिक लाभकारी सिद्ध हो सकता है। प्रेम जीवन में लव पार्टनर से रिश्ते मधुर होंगे। आज उनके साथ किसी बात को लेकर प्यार वाली तकरार देखने को मिल सकती है। शिक्षा को लेकर विद्यार्थी थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं।   

धनु: आज आप थोड़े परेशान रह सकते हैं। अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। किसी दोस्त या रिश्तेदार से आप कोई खुशखबरी प्राप्त कर सकते हैं। लग्जरी सामान को खरीदने में धन खर्च हो सकता है। आज आप अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैं।

मकर: कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से अच्छे संबंध स्थापित होंगे, जिसका आपको लाभ मिलेगा। छोटे भाई बहनों का साथ पाकर दिल को सुकून मिलेगा। हालांकि घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। आलस को त्यागकर थोड़ा मेहनत पर ध्यान देना होगा।  

कुंभ: आज आपको अपने दोस्त की गैरमौजूदगी में उसकी महक का अहसास होगा। आपके लिए धन लाभ के प्रबल योग बन रहे हैं। घर-परिवार में खुशियां आएंगी। आप धन बचत कर पाने में सफल होंगे। ऐसी किसी से कोई बात न कहें, जिससे किसी के दिल को चोट पहुंचे।  

मीन: आज का दिन आपके लिए सामान्य रह सकता है। हालांकि आप अपने कार्य को गंभीरता से लेंगे। लंबे समय से चली आ रही समस्याएं कम होंगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। व्यापार में मुनाफ होगा। जुकाम या फिर कफ की समस्या रह सकती है।   

Web Title: Horoscope Today 23 June 2022 aaj ka rahifal daily horoscope in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे