Aaj Ka Rashifal 22 January 2022: आज इन 4 राशिवालों के लिए खास है दिन, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

By रुस्तम राणा | Published: January 22, 2022 07:07 AM2022-01-22T07:07:52+5:302022-01-22T07:07:52+5:30

Aaj Ka Rashifal 22 January 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Horoscope Today 22 January 2022 these 4 zodiac signs people get success today | Aaj Ka Rashifal 22 January 2022: आज इन 4 राशिवालों के लिए खास है दिन, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

Aaj Ka Rashifal 22 January 2022: आज इन 4 राशिवालों के लिए खास है दिन, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

मेष: आज आप प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। विलासिता पूर्ण माहौल का अनुभव लेंगे।  प्रणय, रोमान्स, प्रवास, पर्यटन और मनोरंजन आपके आज के दिन का एक हिस्सा बनकर रहेंगे। कुटुंब जनों और मित्रों के साथ कहीं भोजन करने जाने का अवसर आएगा। 

वृषभ: आज आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। अनाप-शनाप खानेपीने की चीजों से परहेज करना ठीक रहेगा। किसी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। पिता या पैतृक संपत्ति से लाभ होगा। सरकार से अथवा उनके साथ के आर्थिक व्यवहार से लाभ होगा।

मिथुन: आज किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट का हिस्सा बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सफलता अर्जित करेंगे। आज किसी भी काम के सम्बंध में आत्मविश्वास के साथ त्वरित निर्णय ले सकेंगे। पिता तथा बुजुर्गों के साथ सहयोग प्राप्त करेंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

कर्क: आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। जीवन के विविध क्षेत्रों में कामयाबी हासिल करेंगे। घर में सुख- शांति का वातावरण रहेगा। स्वभाव में उग्रता रहेगी। जिससे वाणी और व्यवहार में संभलकर कार्य करने की सलाह है।

सिंह: आज आप संसाधनों को जुटाने में सफल होंगे। स्वभाव में चंचलता दिखाई देगी। मन किसी एक चीज पर नहीं टिक पाएगा। शारीरिक मानसिक अस्वस्थता अनुभव करेंगे। अधिक परिश्रम के अंत में कम सफलता से निराशा पैदा होगी। 

कन्या: कार्यक्षेत्र में सहयोगियों की मदद से कार्य पूर्ण होंगे। गलतफहमी और नकारात्मक व्यवहार आपके चित्त में ग्लानि का भाव पैदा करेंगे। स्वास्थ्य में विशेषरूप से आँख की तकलीफ होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मनमुटाव होगा। काम के सम्बंध में संतोष की भावना जगेगी। 

तुला: आज आर्थिक लाभ के योग हैं। व्यापार में साझेदारी लाभकारी सिद्ध हो सकती है। नई योजनाओं को अमल में लाने के लिए शुभ दिन हैं। नौकरीपेशा वालों को उच्च पदाधिकारियों तथा सरकार की तरफ से परिश्रम का खूब अच्छा फल मिलेगा।

वृश्चिक: आज कार्यक्षेत्र और पारिवारिक मामलों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आपके अहं के कारण तकरार होने की संभावना है। स्वभाव में उत्तेजना से काम बिगड़ने की संभावना रहेगी। पिताजी की सेहत दुरूस्त रहेगी।

धनु: समाज में आपका महत्व बढ़ेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। नई नौकरी मिलने की संभावना है। सामाजिक जीवन में मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा प्राप्त होगी। आज किसी धार्मिक या सामाजिक कार्य में हाथ बटा सकते हैं।

मकर: आज आप अतीत की गलतियों को याद करते हुए एक नई ऊर्जा से कार्य करेंगे। अप्रत्याशित परिणाम प्राप्त होंगे। नकारात्मक विचारों से दूर रहने और खान-पान पर ध्यान देने की सलाह देते हैं। अचानक धन खर्च होगा। चिकित्सा के पीछे खर्च होने की संभावना है।

कुंभ: आज आपको अपने कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। गृहस्थ जीवन में सुख और आनंद की प्राप्ति होगी। आय वृद्धि का योग है। आफिस, व्यवसाय के क्षेत्र में अनुकूल वातावरण रहेगा। पदोन्नति मिलने का संकेत मिलेगा।

मीन: आज निजी संबंधों के कुछ मामलों में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। स्थिति को संभालने का प्रयास करें। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। मन चिंता से व्याकुल रहेगा। प्रवास यात्रा स्थगित रखने की सलाह है। संतानों के विषय में चिंता उत्पन्न होगी।

Web Title: Horoscope Today 22 January 2022 these 4 zodiac signs people get success today

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे