Aaj Ka Rashifal 20 February 2022: इन 4 राशियों के लिए बेहद खास है आज का दिन, आर्थिक लाभ मिलने के हैं प्रबल संकेत

By रुस्तम राणा | Updated: February 20, 2022 06:38 IST2022-02-20T06:38:05+5:302022-02-20T06:38:05+5:30

Aaj Ka Rashifal 20 February 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Horoscope Today 20 February 2022 these 4 zodiac signs may get monetary benefit today | Aaj Ka Rashifal 20 February 2022: इन 4 राशियों के लिए बेहद खास है आज का दिन, आर्थिक लाभ मिलने के हैं प्रबल संकेत

Aaj Ka Rashifal 20 February 2022: इन 4 राशियों के लिए बेहद खास है आज का दिन, आर्थिक लाभ मिलने के हैं प्रबल संकेत

मेष: आज आपके कारोबार में वृद्धि होगी। अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा। शत्रु से चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में मन कम लगेगा, इससे आप समय पर अपना कार्य पूरा नहीं कर पाएंगे। खर्च में वृद्धि हो सकती है।

वृषभ: आज परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न हो सकते हैं। प्रेम जीवन में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अगर साथी रूठ गया है तो वह आज खुशी-खुशी मान जाएगा। संतान भी अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। मित्रों के साथ मौज-मस्ती हो सकती है।

मिथुन: आज आपके कारोबार में व्यवधान आ सकता है। धन से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। आज आप कोई कीमती चीज खरीद सकते हैं। परिजनों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बन सकता है। सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी।

कर्क: आज आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में मेहनत से लाभ मिलेगा। आप अपने छोटे भाई-बहन की मदद कर सकते हैं। आज अपने निजी जीवन को लेकर मन में नकारात्मक विचार आने की संभावना है। अनावश्यक खर्च में बढ़ोतरी होगी। 

सिंह: आज आपको पैतृक संपत्ति के माध्यम से धन लाभ होगा। धन की बचत करने में सफल होंगे। वहीं घर पर भी शांत वातावरण देखने को मिलेगा। हालांकि अगर आप फैमिली से दूर हैं तो घरवालों की याद आएगी। यात्रा के योग हैं।

कन्या: आज मन प्रसन्न रहेगा। खासी जुकाम होने की संभावना है। व्यक्तिगत परेशानियों को कम करने के लिए आप अपने दोस्तों से मदद मांग सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। सीनियर्स का पूरा सहयोग मिलेगा।

तुला: आज आपको धैर्य से काम लेना होगा। उतार-चढ़ाव की परिस्थितियां आएंगी। आज आप लंबी यात्रा कर सकते हैं। निवेश के लिए आज का दिन शुभ नहीं है। घर पर आर्थिक कलह का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक: आज किसी मित्र के सहयोग से धन प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। किसी शुभ कार्य करने का दिन अच्छा है उसमें आपको लाभ मिलेगा। कारोबार में भी आपको लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। 

धनु: बौद्धिक कार्य में मन लगेगा। कामकाज को लेकर अधिक व्यस्तता रहेगी। सरकारी कामकाज में आज सफलता मिल सकती है। आज सैलरी बढ़ने की आशा कर सकते हैं। आपके आत्म-विश्वास में कमी आ सकती है।

मकर: जीवसाथी का साथ पाकर कार्यक्षेत्र में प्रगति करेंगे। मेहनत और भाग्य का साथ आपको कामयाबी की राह दिखाएगा। किसी सामाजिक कार्य में आप बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। इससे आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। स्वभाव में थोड़ा चिड़चिड़ापन आ सकता है। 

कुंभ: आज आपके सामने धन की समस्या रहेगी। कार्यक्षेत्र में सामान्य परिणाम मिल सकते हैं। लेकिन निजी जीवन में संकट का सामना करना पड़ सकता है। अचानक से परेशानी आने की संभावना है। खान पान को लेकर सचेत रहना होगा।

मीन: आज परिजनों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं। आप भी उनकी भावनाओं को समझेंगे। व्यापार के लिए भी दिन अच्छा बीतने के संकेत कर रहा है। यदि आप साझेदारी में व्यापार करेंगे तो उसमें आपको फायदा होगा। किंतु खर्च की वृद्धि से भी इनकार नहीं किया जा सकता है।

Web Title: Horoscope Today 20 February 2022 these 4 zodiac signs may get monetary benefit today

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे