Aaj Ka Rashifal 16 January 2022: इन 4 राशियों के लिए खास है सप्ताह का आखिरी दिन, धन लाभ के साथ होगी मौज-मस्ती

By रुस्तम राणा | Published: January 16, 2022 06:37 AM2022-01-16T06:37:10+5:302022-01-16T06:41:12+5:30

Aaj Ka Rashifal 16 January 2021: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Horoscope Today 16 January 2022 these 4 zodic signs get good outcomes today | Aaj Ka Rashifal 16 January 2022: इन 4 राशियों के लिए खास है सप्ताह का आखिरी दिन, धन लाभ के साथ होगी मौज-मस्ती

Aaj Ka Rashifal 16 January 2022: इन 4 राशियों के लिए खास है सप्ताह का आखिरी दिन, धन लाभ के साथ होगी मौज-मस्ती

मेष: आज का दिन सामान्य रहेगा। आज कार्य की दिशा में उर्जावान रहेंगे। आपके प्रयासों में तेजी आएगी। धन लाभ के योग हैं। पुराने निवेश से लाभ मिलने की उम्मीद है। दोपहर बाद कोई निराशाजनक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। किसी कार्य में जल्दबाजी न दिखाएं। 

वृषभ: आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा है। धन संचय करने का अवसर मिलेगा। ऑफिस या कार्यालय में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान का विवाह करना चाहते हैं, तो इस संबंध में कोई अच्छा प्रसंग बन सकता है। 

मिथुन: काम को लेकर आज व्यस्त रहेंगे। व्यापार में भी व्यस्तता रहेगी और भविष्य को लेकर भी चिंता होगी। मैरिड लाइफ के लिए दिन अच्छा है। घर-परिवार में विवाद से दूर रहें और बुजुर्गों से बहस नहीं करें। व्यापारियों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क: आज आपको अपने आर्थिक लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतें। धन निवेश या नए व्यापार वगैरह की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी की सही सलाह से लाभ होगा। उनकी बातों पर ध्यान दें। राजकीय क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है।

सिंह: आज आपको धन लाभ प्राप्त होगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े जातकों के लिए दिन अच्छा है। सफलता मिलेगी। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए दिन अच्छा है। कोई सुखद सूचना मिलेगी। व्यापारियों को अपेक्षा के अनुकूल लाभ मिलेगा। 

कन्या: नई नौकरी मिलने की संभावना रेहेगी। कार्यस्थल पर दिन अच्छा है। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। काम पूरे होंगे। पारिवारिक काम में पिता का साथ मिलेगा। आज आपको कार्य के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है।
 
तुला: आज भाग्य आपके साथ रहेगा। कम मेहनत के बावजूद आपको सफलता मिल सकती है। कार्यस्थल पर कोई नया बदलाव आपको आश्चर्य में डाल सकता है। महिला सहकर्मियों का साथ मिलेगा। छात्रों के लिए दिन कुछ मुश्किल भरा हो सकता है।

वृश्चिक: आज आपको सावधानी से कदम बढ़ाने होने होंगे। किसी नए कार्य के लिए दिन शुभ है। संतान पक्ष से अच्छा समाचार प्राप्त होगा। कानूनी या कोर्ट-कचहरी से जुड़े कार्यों में सावधानी बरतने की जरूरत है। दुर्घटना से बचने के लिए वाहन सावधानी से चलाएं।

धनु: आज आपको विदेश संबंधी मामलों मे सामान्य परिणाम मिल सकते हैं। बेवजह की यात्रा करनी पड़ सकती है। जीवनसाथी से किसी मुद्दे को लेकर बहसबाजी हो सकती है। लेकिन दोनों के बीच प्यार बरकरार रहेगा। व्यापार में मिलेजुले परिणाम मिलेंगे। 

मकर: आज आपको अपनी सेहत में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। खर्च भी बढ़ने के आसार हैं। इसलिए जेब पर काबू रखें। कर्ज से मुक्ति मिलने के आसार हैं। अपने शत्रुओं से थोड़ा सावधान रहें, हालांकि आप उनकी चाल को समझकर उन्हें मात दे सकते हैं।

कुंभ: आपके लिए दिन शानदार रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में दबदबा बनेगा। व्यापार में भी दिन अच्छा रहने वाला है। राजनीति से जुड़े जातकों को बड़ी सफलता मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों को पढ़ाई में थोड़ी मेहनत करने की आवश्यकता होगी।

मीन: घर में कोई जरूरी चीज खराब होने से भी परेशानी बढ़ने की आशंका है। घर की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। माता जी आपसे नाराज हो सकती है। उनकी सेहत का ख्याल रखें।

Web Title: Horoscope Today 16 January 2022 these 4 zodic signs get good outcomes today

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे