Aaj Ka Rashifal 14 August 2022: आज इन 4 रााशि वालों की बल्ले बल्ले, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

By रुस्तम राणा | Published: August 14, 2022 06:50 AM2022-08-14T06:50:40+5:302022-08-14T06:50:40+5:30

Aaj Ka Rashifal 14 August 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Horoscope Today 14 August 2022 aaj ka rahifal daily horoscope in hindi | Aaj Ka Rashifal 14 August 2022: आज इन 4 रााशि वालों की बल्ले बल्ले, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

Aaj Ka Rashifal 14 August 2022: आज इन 4 रााशि वालों की बल्ले बल्ले, नौकरी-व्यापार में होगी तरक्की

मेष: आज प्रेम संबंधों में गलतफहमी पैदा न होने दें अन्यथा लव पार्टनर से रिश्ते कटु हो सकते हैं। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन उत्तम है। विभिन्न स्रोतों से धनागमन होगा। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। स्वभाव में चिढ़चिढ़ापन देखने को मिल सकता है।

वृषभ: आज ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिलेगा, जिससे आपको कार्य करने में सहूलियत महसूस होगी। आपके लाभ में बढ़ोतरी होगी। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। घर-परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न हो सकता है। उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए विदेश जाने के योग भी बन रहे हैं। 

मिथुन: आज आपकी ऊर्जा का स्तर बढ़ सकता है। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। आमदनी में वृद्धि हो सकती है। सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करनी पड़ेगी। किसी की मेजबानी में उत्तम भोजन प्राप्त होगे। मित्रों के साथ रमणीय स्थान पर जा सकते हैं।

कर्क: आज आपके कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। आप प्रतिद्वंद्वी गतिविधियों से परेशान हो सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में अधिक जिम्मेदारी बढ़ सकती है। शोध से जुड़े विद्यार्थियों को आज फायदा होगा। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिल सकता है। सेहत के प्रति सचेत रहें।

सिंह: आज आपको किसी कानूनी मामले में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। आपके जीवनसाथी की सेहत में सुधार होगा। धनार्जन के साधन बढ़ेंगे। तीर्थ यात्रा पर जाने का अवसर मिलेगा। माता-पिता का आर्थिक सहयोग मिल सकता है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी। 

कन्या: आज ऑफिस में नया काम या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। छात्र पठन-पाठन में रुचि लेंगे। खर्च की मात्रा अधिक बढ़ सकती है। किसी भी अनैतिक काम या फिर सरकार विरोधी कामों से दूर रहें अन्यथा आप मुसीबत में आ सकते हैं। मित्रों के सहयोग की अपेक्षा कर सकते हैं। 

तुला: आज कोई नया उद्यम शुरू हो सकता है या कोई नया सौदा तय हो सकता है। किसी पैतृक संपत्ति से धन लाभ की प्राप्ति हो सकती है। मन में प्रसन्नता का भाव रहेगा। कारोबार की दृष्टि से भी दिन उचित है। व्यापार में विस्तार के बारे में सोच सकते हैं। आलस्य को दूर करना होगा।

वृश्चिक: आज आप अपने जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे। आपके कारोबार में धनलाभ होगा। रोजगार को अवसर मिलेंगे। यदि आज के दिन किसी को प्रजोज करेंगे, तो आपको किसी तरह की घबराहट नहीं होगी। व्यापार के विकास के लिए दिन फलदायक साबित होगा।  

धनु: आज आप किसी खास व्यक्ति से अपने विचार साझा करेंगे। आत्म-विश्वास भरपूर रहेगा। शासन सत्ता का लाभ मिलेगा। निर्धारित कार्य पूरा नहीं होने के कारण आपको काफी निराशा होगी। माता जी से धन प्राप्त हो सकता है। वाहन सुख में बढ़ोतरी होगी।

मकर: आज परिवार के साथ समय बिताने के लिए आज का दिन अच्छा है। आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। वाहन के रखरखाव पर खर्चे बढ़ेंगे। वाणी में मधुरता में लाएं। आर्थिक दृष्टि से लाभ होगा। धन की बचत कर पाने में आप सफल होंगे। कार्य-व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ: आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ कुछ बेहतरीन पलों का आनंद लेंगे। आपको व्यर्थ के विवादों से दूर रहने की जरूरत होगी। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। इस वजह से कोई भी महत्वपूर्ण काम पूरा नहीं कर पाएंगे। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। 

मीन: आज कुछ लोग आपके काम का विरोध भी कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सीनियर से विवाद हो सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। लव पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। ऐसा नहीं होने पर अच्छे अवसर भी हाथ से जा सकते हैं। मन में निराशा का भाव रह सकता है। 

Web Title: Horoscope Today 14 August 2022 aaj ka rahifal daily horoscope in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे