Aaj Ka Rashifal 07 August 2022: आज 4 राशिवाले जातकों को मिलेंगे धन प्राप्ति के अवसर, निजी जीवन से मिलेगी कोई अच्छी समाचार

By रुस्तम राणा | Published: August 7, 2022 06:47 AM2022-08-07T06:47:23+5:302022-08-07T06:47:23+5:30

Aaj Ka Rashifal 07 August 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Horoscope Today 07 August 2022 aaj ka rahifal daily horoscope in hindi | Aaj Ka Rashifal 07 August 2022: आज 4 राशिवाले जातकों को मिलेंगे धन प्राप्ति के अवसर, निजी जीवन से मिलेगी कोई अच्छी समाचार

Aaj Ka Rashifal 07 August 2022: आज 4 राशिवाले जातकों को मिलेंगे धन प्राप्ति के अवसर, निजी जीवन से मिलेगी कोई अच्छी समाचार

मेष: आज आपको घर की नई जिम्मेदारी संभालनी पड़ सकती है। कार्यक्षेत्र में बदलाव आ सकता है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में भी सचेत रहना होगा। किसी पर बेवजह से कमेंट पास न करें अन्यथा इससे रिश्ते भी बिगड़ सकते हैं। 

वृषभ: आज आप अपनी योग्यता साबित करने के लिए बेहतर अवसरों का लाभ उठाएंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। मानसिक शान्ति रहेगी। शोध से जुड़े विद्यार्थियों को अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। 

मिथुन: आज आपको आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान से वृद्धि होगी। व्यापार में लाभ प्राप्त हो सकता है। सोशल मीडिया में आपका काफी समय बीत सकता है। आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।  

कर्क: आज आप अन्य दिनों की अपेक्षा कुछ अधिक व्यस्त नजर आएंगे। लंबे समय से अधूरा पड़ा कार्य पूर्ण कर सकते हैं। राजनीति के टॉपिक को लेकर किसी से बहसबाजी संभव है। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा।

सिंह: आज अपने क्षेत्र में बढ़िया प्रदर्शन करते हुए नजर आएंगे। दोस्तों के साथ कुछ रोमांच के कार्य कर सकते हैं। संतान सुख प्राप्त होने की संभावना है। विभिन्न स्रोतों से धन प्राप्त कर सकते हैं। 

कन्या: आज आपको संतान की ओर से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम हो सकता है। महत्वाकांक्षाएं चरम पर रहेंगी आपको नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता हैं।

तुला: आज आप अपने खाली समय को मनोरंजन में लगाएंगे। आगामी त्योहार की शॉपिंग कर सकते हैं। आपके अंदर जोश और उत्साह की कोई कमी नहीं रहेगी। कामकाज में कोई गलती हो सकती है।

वृश्चिक: आज आपके सामाजिक दायरे में वृद्धि होगी। नए लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। परिजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा। धन संचय करने की सोच रहे हैं उसमें आपको सफलता मिल सकती है। आज आपकी वाणी में मधुरता रहेगी। 

धनु: आज जीवनसाथी के साथ आज आप सैर का आनंद ले सकते हैं। आपको गलत संगत से दूरी बनाए रखनी है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है। नई नौकरी मिलने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

मकर: आज किसी बर्थडे पार्टी में शामिल हो सकते हैं। मनोरंजन में समय बिताएंगे। बिजनेस में आर्थिक लाभ होगी। आपका जिद्दी बर्ताव रिश्ते के लिए ठीक नहीं है। महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले लेते समय दूसरों की सलाह अवश्य लें।

कुंभ: आज आपको आर्थिक मोर्चे में सफलता मिलेगी। सामाजिक जीवन में लोग आपकी सादगी से प्रभावित होंगे। आज समय को यूं ही नष्ट न करें, बल्कि इसे सही दिशा में लगाएं। कटु शब्दों के इस्तेमाल से बचें।

मीन: आज आपको सेहत के प्रति सचेत रहने की जरूरत है। अपच की शिकायत हो सकती है। परिवार में सुख-शान्ति रहेगी, परन्तु स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक जीवन में जोखिम लेने से बचें।

Web Title: Horoscope Today 07 August 2022 aaj ka rahifal daily horoscope in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे