होली 2019: आज रात नौ बजे के बाद होगा होलिका दहन, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, शास्त्रीय विधि

By गुलनीत कौर | Published: March 20, 2019 12:23 PM2019-03-20T12:23:28+5:302019-03-20T12:23:28+5:30

रंगों का पर्व होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला प्रसिद्ध भारतीय त्योहार है। हिन्दू पंचांग के अनुसार यह पर्व फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र में होली का विशेष महत्व है इसलिए इस मौके पर विशेष ज्योतिष उपाय भी किए जाते हैं।

Holika Dahan timing, holi puja shubh muhurat, puja vidhi, how to celebrate holika dahan, holika dahan astrological remedy | होली 2019: आज रात नौ बजे के बाद होगा होलिका दहन, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, शास्त्रीय विधि

होली 2019: आज रात नौ बजे के बाद होगा होलिका दहन, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त, शास्त्रीय विधि

कल यानी 21 मार्च को देशभर में होली मनाई जाएगी. आज रात होलिका दहन का पूजन किया जाएगा. हर्षोल्लास और उत्साह का ये पर्व हर साल वसंत ऋतु में मनाया जाता है। जाती हुई ठंड और हल्की गर्मी के मौसम में आने वाला यह त्योहार अमूमन सभी के मन को भाता है। होली 2019 का पर्व इस बार विशेष संयोगों एवं नक्षत्रों के बीच मनाया जाएगा।  

होलिका दहन 2019 तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2019 time, puja time)

20 मार्च की सुबह 10 बजकर 45 मिनट से अशुभ काल भद्रा प्रारंभ हो जाएगा जो कि रात 8 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। होलिका दहन के दौरान भद्रा काल का अत्यंत ध्यान दिया जाता है। भद्रा काल समाप्त होने के बाद ही होलिका दहन किया जाता है। इसलिए रात 9 बजे के बाद ही होलिका दहन किया जाएगा।

होलिका दहन पूजा विधि (Holika Dahan Puja Vidhi)

- सबसे पहले कुछ लकड़ियां एकत्रित क्कारें। इसके लिए पेड़ से लकड़ियां ना काटें। होलिका दहन पूजा में नीचे गिरी हुई लकड़ियों का इस्तेमाल करने का ही प्रावधान है
- अब लकड़ियों को सीधा खड़ा कर लें। इसके आसपास गोबर के ढेर सारे उपले, घास-फूस आदि जमा कर दें
- अब सबसे पहले भगवान गणेश और माता गौरी का ध्यान करते हुए पूजा आरंभ करें
- लकड़ियों पर रोली और कच्चा सूट लपेटें। ऐसा करते हुए एक एक करेक 'ॐ होलिकायै नमः', 'ॐ प्रह्लादय नमः', 'ॐ नृसिंहाय नमः' का निरंतर जाप करें
- अब अपने मन की इच्छा का ध्यान करें और साथ ही पूजा में हुई किसी भी गलती के लिए क्षमा मांगें। होलिका की तीन बार परिक्रमा भी करें
- इसके बाद तांबे के लोटे में स्वच्छ जल लेकर 'ॐ ब्रह्मार्पणमस्तु' कहते हुए होलिका को जल अर्पित करें। ध्यान रहे यह जल अग्नि के बीच नहीं बल्कि आसपास परिक्रमा करते हुए डालना है

होलिका पूजन की भस्म का महत्व

होलिका पूरी जलने के बाद जब भस्म बाख जाए तो उसे डिब्बी में भरकर अपने घर में रखें। मान्यता है कि यह पवित्र भस्म बेहद शक्तिशाली होती है। इसका उपयोग व्यक्ति को प्रेतबाधा, बुरी नजर, टोन-टोटके आदि से बचाता है। यह भस्म सभी दुनियावी बुरी शक्तियों से घर-परिवार की रक्षा करती है। 

English summary :
Holika Dahan timing, holi puja shubh muhurat, puja vidhi, how to celebrate holika dahan: Tomorrow, on March 21, Holi will be celebrated across the country. Tonight Holika Dhawan will be worshiped. This festival of joy and enthusiasm is celebrated every year in the spring.


Web Title: Holika Dahan timing, holi puja shubh muhurat, puja vidhi, how to celebrate holika dahan, holika dahan astrological remedy

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे