होलिका दहन पर राशि अनुसार करें इस शक्तिशाली मंत्र का जाप, अग्नि की ज्वाला में भस्म हो जाएंगी सारी परेशानियां

By गुलनीत कौर | Published: March 20, 2019 02:30 PM2019-03-20T14:30:34+5:302019-03-20T14:30:34+5:30

होली को जहां एक ओर रंगों के साथ जोड़ा जाता है वहीं दूसरी ओर ये त्यौहार तंत्र-मंत्र से भी जुड़ा है। होली के दौरान बनने वाले संयोगों एवं नक्षत्रों की उपस्थिति में कई तांत्रिक साधनाएं की जाती हैं। इस दौरान किए गए मंत्र जाप भी बेहद असरदार होते हैं।

Holika Dahan 2019: Recite this mantra during holika dahan puja according to your zodiac sign | होलिका दहन पर राशि अनुसार करें इस शक्तिशाली मंत्र का जाप, अग्नि की ज्वाला में भस्म हो जाएंगी सारी परेशानियां

होलिका दहन पर राशि अनुसार करें इस शक्तिशाली मंत्र का जाप, अग्नि की ज्वाला में भस्म हो जाएंगी सारी परेशानियां

कल यानी 21 मार्च को देशभर में होली मनाई जाएगी। आज रात होलिका दहन का पूजन किया जाएगा। हर्षोल्लास और उत्साह का ये पर्व हर साल वसंत ऋतु में मनाया जाता है। जाती हुई ठंड और हल्की गर्मी के मौसम में आने वाला यह त्योहार अमूमन सभी के मन को भाता है। होली 2019 का पर्व इस बार विशेष संयोगों एवं नक्षत्रों के बीच मनाया जाएगा।  

होलिका दहन 2019 तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2019 time, puja time)

20 मार्च की सुबह 10 बजकर 45 मिनट से अशुभ काल भद्रा प्रारंभ हो जाएगा जो कि रात 8 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। होलिका दहन के दौरान भद्रा काल का अत्यंत ध्यान दिया जाता है। भद्रा काल समाप्त होने के बाद ही होलिका दहन किया जाता है। इसलिए रात 9 बजे के बाद ही होलिका दहन किया जाएगा।

होलिका दहन पूजा विधि (Holika Dahan Puja Vidhi)

- सबसे पहले कुछ लकड़ियां एकत्रित क्कारें। इसके लिए पेड़ से लकड़ियां ना काटें। होलिका दहन पूजा में नीचे गिरी हुई लकड़ियों का इस्तेमाल करने का ही प्रावधान है
- अब लकड़ियों को सीधा खड़ा कर लें। इसके आसपास गोबर के ढेर सारे उपले, घास-फूस आदि जमा कर दें
- अब सबसे पहले भगवान गणेश और माता गौरी का ध्यान करते हुए पूजा आरंभ करें
- लकड़ियों पर रोली और कच्चा सूट लपेटें। ऐसा करते हुए एक एक करेक 'ॐ होलिकायै नमः', 'ॐ प्रह्लादय नमः', 'ॐ नृसिंहाय नमः' का निरंतर जाप करें
- अब अपने मन की इच्छा का ध्यान करें और साथ ही पूजा में हुई किसी भी गलती के लिए क्षमा मांगें। होलिका की तीन बार परिक्रमा भी करें
- इसके बाद तांबे के लोटे में स्वच्छ जल लेकर 'ॐ ब्रह्मार्पणमस्तु' कहते हुए होलिका को जल अर्पित करें। ध्यान रहे यह जल अग्नि के बीच नहीं बल्कि आसपास परिक्रमा करते हुए डालना है

होलिका दहन पूजन की भस्म का महत्व

होलिका पूरी जलने के बाद जब भस्म बाख जाए तो उसे डिब्बी में भरकर अपने घर में रखें। मान्यता है कि यह पवित्र भस्म बेहद शक्तिशाली होती है। इसका उपयोग व्यक्ति को प्रेतबाधा, बुरी नजर, टोन-टोटके आदि से बचाता है। यह भस्म सभी दुनियावी बुरी शक्तियों से घर-परिवार की रक्षा करती है।

यह भी पढ़ें: होली के टोटके: होलिका दहन की पूजा से पहले जमीन में दबा दें ये एक चीज, खुल जाएगा भाग्य

होलिका दहन की रात राशि अनुसार करें इस मंत्र का जाप (Holi mantra according to zodiac sign):

मेष राशि
'ॐ नमः भगवते वासुदेवाय'

वृषभ राशि
ॐ भूर् भुवः स्वः।
तत् सवितुर्वरेण्यं।
भर्गो देवस्य धीमहि।
धियो यो नः प्रचोदयात् ॥ 

मिथुन राशि
'ॐ श्री क्षीं क्लीं'

कर्क राशि
'ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुंडाय नमः'

सिंह राशि
हनुमान चालीसा एवं गायत्री मंत्र

कन्या राशि
'ॐ नमः नारायणाय'

तुला राशि
'ॐ क्लीं कृष्णाय नमः'

वृश्चिक राशि
हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ

धनु राशि
ॐ भूर् भुवः स्वः।
तत् सवितुर्वरेण्यं।
भर्गो देवस्य धीमहि।
धियो यो नः प्रचोदयात् ॥ 

मकर राशि
'ॐ नमः भगवते वासुदेवाय'

कुंभ राशि
'ॐ ऐ ह्रीं श्री लक्ष्मीदेव्यै नमः'

मीन राशि
हनुमान चालीसा एवं सुंदरकांड का पाठ

Web Title: Holika Dahan 2019: Recite this mantra during holika dahan puja according to your zodiac sign

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे