Holi Herbal Colors: होली के लिए घर पर ही ऐसे बनाएं हरा, पीला, नीला, नारंगी हर्बल कलर

By गुलनीत कौर | Published: March 20, 2019 10:38 AM2019-03-20T10:38:59+5:302019-03-20T10:38:59+5:30

होली के केमिकल वाले रंगों की वजह से उनके स्किन और बाल दोनों ही बुरी तरह से डैमेज हो जाते हैं। पक्के रंग वाले गुललाल और गाढ़े रंग वाला पानी जब त्वचा और बालों पर डाला जाता है तो यह रंग त्वचा के रोमछिद्रों में फंसकर ब्लॉकेज बना देता है। फिर हफ्तों तक इसे त्वचा से अलग कर पाना मुश्किल हो जाता है।

Holi Herbal Colors: How to make holi herbal colors at home, easy ways to make red, green, blue holi herbal color at home | Holi Herbal Colors: होली के लिए घर पर ही ऐसे बनाएं हरा, पीला, नीला, नारंगी हर्बल कलर

Holi Herbal Colors: होली के लिए घर पर ही ऐसे बनाएं हरा, पीला, नीला, नारंगी हर्बल कलर

होली का त्यौहार हो और रंगों से ना खेला जाए, तो फिर क्या मजा! मगर मार्केट में मिलने वाले केमिकल से भरे रंगों को देख होली ना खेलने का मन अधिक करता है। इसलिए मार्केट में साधारण रंगों की बजाय हर्बल रंग आ गए हैं। लेकिन आजकल इनमें भी चोर बाजारी होने लगी है। मार्केट में मिलने वाले अधिकतर हर्बल रंग नकली हैं। इसलिए इन्हें इस्तेमाल करने से भी डर लगता है। कहीं त्वचा और खराब ना हो जाए। 

ऐसे में क्या किया जाए। तरीका सिर्फ इतना है कि आप घर पर ही हर्बल कलर बनाएं। जे जी हां, घर पर आसानी से आप सूखा और गीला, दोनों हर्बल रंग तैयार कर सकते हैं। इन्हें तैयार करना आसान भी है और ये जल्दी तैयार भी हो जाते हैं। आप अपने हिसाब से जितना मर्जी रंग बना सकते हैं। क्योंकि घर पर बनने के कारण ये सस्ते भी बनते हैं।

अब अगर आप सोच रहे हैं कि घर पर हर्बल रंग बनाओ तो मुश्किल से एक दो रंग ही बनेंगे। लेकिन यहां हम आपको घर पर बनने वाले चार हर्बल रंग बनाना सिखाएंगे। ये चार रंग हैं - नारंगी, मैजैन्टा, हरा, नीला। आइए आपको बताते हैं इन्हें बनाने में किन किन वस्तुओं की जरूरत पड़ेगी और आपको क्या क्या करना है। 

नारंगी हर्बल रंग

नारंगी रंग बनाना हो तो होली से एक रात पहले मेहंदी को रातभर पानी में भिगो दें। आपको पानी अधिक डालना है और मेहंदी कम। उतनी ही मेहंदी डालें जिससे पानी को नारंगी रंग मिल जाएं। सुबह उठने पर यह पानी छान लें। इसके बाद आपको मिलेगा नारंगी पानी जिसे आप होली खेलने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं

मैजैन्टा हर्बल रंग

घर पर मैजैन्टा रंग बाने के लिए फ्रेश, लाल-लाल चुकंदर इस्तेमाल करें। चुकंदर के छोटी छोटे टुकड़े कर लें और एक कप उबलते हुए पानी मन डालें। गर्म पानी में डालते ही चुकंदर अपना रंग छोड़ने लगेगा। जब पानी का रंग काफी गहरा हो जाए तो इसे दूसरे पानी में मिलाकर अधिक रंग बना लें

यह भी पढ़ें: Holi Skin Care Tips in Video: होली खेलने से पहले और बाद में क्या करें, क्या नहीं, स्किन एक्सपर्ट से जानें

हरा हर्बल रंग

हरा रंग बनाने के लिए पालक का इस्तेमाल करें। पालक ही एक ऐसी चीज है जिससे परफेक्ट हरा रंग तैयार होगा। हरा रंग बनाने के लिए रातभर पालक को गर्म पानी में डुबोकर रखें। सुबह होने पर इस पानी को छान लें। लीजिए आपका गहरा हरा हर्बल रंग तैयार है

नीला हर्बल रंग

अगर आपको नीला रंग बेहद पसंद है तो इसे बनाने के लिए खर्च थोड़ा अधिक लगेगा। क्योंकि नीला रंग ब्लूबेरी से बनता है जो कि मार्केट में मिलने वाले अन्य फलों से थोड़ी महंगी होती है। नीला रंग बनाने के लिए ब्लूबेरी को कुछ ही देर गर्म पानी में रखें। फिर निकालकर मसल दें। इसके बाद पानी को छान लें। गहरा नीला रंग तैयार हो जाएगा

उपरोक्त रंगों के अलावा हर्बल रंग बनाने के और भी कई सारे तरीके जानने है तो नीचे दिया गया वीडियो जरूर देखें। इस वीडियो में आपको होली के रंगों से अपनी त्वचा और बालों को बचाने के नुस्खे भी मिल जाएंगे:

English summary :
Happy Holi 2019 is celebration has started in india without color holi festival is not complete.But seeing the colors filled with chemicals in the market, Holi doesn't mind playing. Therefore, herbal colors have come in the market instead of the usual colors.


Web Title: Holi Herbal Colors: How to make holi herbal colors at home, easy ways to make red, green, blue holi herbal color at home

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे