Holi Bhai Dooj 2020: होली भाई दूज आज, जानिए क्यों मनाते हैं, क्या है यमराज से जुड़ी कथा और कैसे शुरू हुई ये परंपरा

By विनीत कुमार | Published: March 11, 2020 08:17 AM2020-03-11T08:17:51+5:302020-03-11T08:17:51+5:30

Holi Bhai Dooj 2020: दीपावली की तरह होली के त्योहार के बाद भी कई क्षेत्रों में भाई दूज मनाने की परंपरा है। चैत्र माह की द्वितीय को होली भाई दूज मनाई जाती है।

Holi Bhai dooj 2020: why it is celebrated, its significance and story related to yamraj and yamuna | Holi Bhai Dooj 2020: होली भाई दूज आज, जानिए क्यों मनाते हैं, क्या है यमराज से जुड़ी कथा और कैसे शुरू हुई ये परंपरा

Holi Bhai Dooj 2020: होली के बाद भी मनाया जाता है भाई दूज

HighlightsHoli Bhai Dooj 2020: होली के बाद यानी चैत्र की द्वितीय तिथि को मनाया जाता है भाई दूजचैत्र की द्वितीय तिथि आज दिन में 3.30 बजे खत्महोगी, यमराज और उनकी बहन यमुना से जुड़ी है कहानी

Holi Bhai Dooj 2020: होली के ठीक बाद भाई दूज का त्योहार मनाने की परंररा है। ऐसे तो दीपावली के बाद आने वाले भाई दूज सबसे ज्यादा लोकप्रिय है लेकिन कई क्षेत्रों में होली के ठीक अगले दिन भी भाई दूज मनाया जाता है और इसका काफी महत्व भी है। दरअसल, भाई दूज का त्योहार द्वितीय तिथि को मनाया जाता है। इस तरह चैत्र के कृष्ण पक्ष की द्वितीय को भाई दूज मनाते हैं।

Holi Bhai Dooj 2020: भाई दूज और शुभ मुहूर्त

हिंदू धर्म से जुड़े कैलेंडर और पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। इसके बाद साल के पहले महीने चैत्र के पहले दिन होली मनाई जाती है और फिर दूसरे दिन भैया दूज का त्योहार होता है।

इस लिहाज से इस बार भाई दूज आज यानी 11 मार्च को मनाया जा रहा है। तिथियों की बात करें तो द्वितीय तिथि 10 मार्च को शाम 7.25 से शुरू हो चुकी है और इसका समापन 11 मार्च को यानी आज दिन में 3.30 बजे होगा। 

Holi Bhai Dooj 2020: कैसे मनाते हैं होली भाई दूज का त्योहार

इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर टीका लगाती हैं और उनके लंबे उम्र की कामना करती हैं। पौराणिक कथा के अनुसार भाई दूज पर खुद यमराज ने अपनी बहन यमुना के घर जाकर टीका लगवाया था और भोजन किया था। यमराज ने आशीर्वाद दिया कि इस दिन जो भाई अपनी विवाहित बहन के घर जा कर टीका करवाएगा और भोजन करेगा उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा। 

मान्यता है कि इसके बाद से ही भाईयों का बहन के घर जा कर टीका लगवाने की परंपरा शुरू हुई। इस दिन कई जगहों पर बहनें भी भाई के लिए व्रत रखती हैं। बहनें इस दिन पूजा की थाल सजाकर भाई के सामने बैठती हैं। उसके माथे पर तिलक लगाती हैं और फिर भाई की आरती उतारती हैं और मिष्ठान खिलाती है।

Web Title: Holi Bhai dooj 2020: why it is celebrated, its significance and story related to yamraj and yamuna

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे