होली के टोटके: सरकारी नौकरी के लिए होली की रात जरूर करें एक रुपये का ये टोटका

By उस्मान | Published: March 19, 2019 04:14 PM2019-03-19T16:14:27+5:302019-03-19T16:43:37+5:30

Holi ke Totke: अगर आपको नौकरी या व्यापार में उन्नति नहीं मिल रही है या आप लम्बे समय से बेरोजगार हैं और सरकारी नौकरी की तलाश में हैं, तो आपको होली से पहले ये टोटके जरूर करने चाहिए.

holi 2019 : holi ke totke or astrological remedy on holi night for government job, money and booming business | होली के टोटके: सरकारी नौकरी के लिए होली की रात जरूर करें एक रुपये का ये टोटका

फोटो- पिक्साबे

रंगों का पर्व होली (Holi 2019) देशभर में 21 मार्च को मनाया जाएगा और 20 मार्च को छोटी होली के दिन होलिका दहन (Holika Dahan) किया जाएगा। इस त्यौहार की विशेषता होती है कि इस दिन किये गए उपाय और टोटके (Holi Ke Upay, Totke) अचूक फल प्रदान करते हैं। 

ज्योतिष शास्त्र, कर्मकाण्ड में होलिका दहन की रात को मनवांछित लाभ की रात माना जाता हैं। होली पर आसान टोटको से समस्त कार्य सिद्ध होते है। इस दिन अभिमंत्रित और आमंत्रित कर जडी-बूटी घर लाई जाती है। कई प्रकार के मंत्रों की सिद्धियां भी की जाती हैं। 

आपने नोटिस किया होगा किहोली के अवसर पर बहुत से लोग पंडितों से अपनी समस्या के समाधान के लिए टोटके पूछते नजर आते हैं। ऐसा माना जाता है कि इस दिन टोटकों को करने से सभी तरह की परेशानियां खत्म हो जाती है लेकिन गलती हो जाने पर वह टोटका मनचाहा लाभ नहीं दे पाता। 

होली 2019 पूजा संयोग, शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार इस बार होली का पर्व मातंग योग में मनाया जाएगा। पूर्वा फागुनी और उत्तरा फागुनी नाम के दो नक्षत्रों में होली खेली जाएगी। वर्षों बाद इन नक्षत्रों के होने से इस साल की होली अत्यंत शुभ मानी जा रही है। विष्णु एवं मां लक्ष्मी की उपासना से ढेरों लाभ पाने की संभावना है। पंडित दिवाकर आपको दो टोटके बता रहे हैं, जिनके जरिये आपको नौकरी में उन्नति और बेरोजगारों को रोजगार मिल सकता है।

1) नौकरी में उन्नति के लिए टोटका
अगर आपको नौकरी या व्यापार में उन्नति नहीं मिल रही है, तो आपको होलिका दहन की रात को गोमती चक्र लेकर उसे शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से आपको नौकरी में उन्नति मिल सकती है। 

2) सरकारी नौकरी पाने के लिए टोटका
अगर आपको तमाम प्रयास के बावजूद नौकरी नहीं मिल रही है और आप लंबे समय से बेरोजगार घूम रहे हैं, तो आप होली की रात करीब 12 बजे से पहले एक नींबू के चार टुकड़े करके उन्हें चारों दिशाओं में फेंक दें। इसके बाद घर आते समय भूलकर भी पीछे मुड़कर न देखें। 

3) धन प्राप्ति का टोटका 
लंबे समय से घर आया धन रुकता नहीं है, धन हानि अधिक हो रही है, लक्ष्मी आपसे नाराज हैं तो होली के दिन एक एकाक्षी नारियल की पूजा करके लाल कपड़े में लपेट कर उसे दुकान में या व्यापार स्थल पर रखें। इसके साथ स्फटिक का शुद्ध श्रीयंत्र रखें। होली पर इस टोटके को करने से दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि होगी। 

English summary :
Holi Festival (Holi 2019) will be celebrated across the country on 21st March and will be Holika Dahan on March 20, on a choti holy day. The specialty of this festival is that the measures and tricks made on this day (Holi Ke Upay, Totke) provide accurate results.


Web Title: holi 2019 : holi ke totke or astrological remedy on holi night for government job, money and booming business

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे