होली 2019: राशि अनुसार चुनें अपना रंग, ज्योतिष के ग्रहों का मिलेगा पूरा सपोर्ट, बनेंगे भाग्यशाली
By गुलनीत कौर | Published: March 18, 2019 12:34 PM2019-03-18T12:34:16+5:302019-03-18T16:06:05+5:30
ज्योतिष शास्त्र की राय में होली के दिन इस्तेमाल होने वाला हर रंग ज्योतिष के ग्रहों और इन बारह राशियों से जुड़ा है। अगर हर इंसान अपनी राशि के अनुसार होली के रंग का इस्तेमाल करे तो उसकी कुंडली के कई दोष शांत हो सकते हैं।
रंगों का पर्व होली इस साल 21 मार्च, 2019 को है। एक रात पहले यानी 20 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा। ज्योतिष परिणामों के मुताबिक होलिका दहन की पूजा के लिए रात नौ बजे के बाद शुभ मुहूर्त निकला है। उससे पहले सुबह 10:45 से रात 8:59 तक अशुभ काल भद्रा चलेगा। इसके समाप्त होने के बाद ही पूजन का शुभ कार्य किया जाएगा।
होलिका दहन की अगले सुबह हर्षोल्लास के साथ रंगवाली होली खेली जाएगी। कुछ लोगों को होली खेलना नहीं पसंद। कारण है केमिकल वाले रंग और इन रंगों से आने वाली स्मेल। लेकिन अगर हम आपको ज्योतिष शास्त्र की दृष्टि से रंगों का महत्व बताएंगे तो आप भले ही थोड़ा बहुत, लेकिन होली पर रंगों का इस्तेमाल जरूर करेंगे।
होली के रंग का महत्व
ज्योतिष शास्त्र सौरमंडल के नौ ग्रहों पर आधारित है। इन नौ ग्रहों के भीतर ज्योतिष की बारह राशियां आती हैं जिन्हें अंग्रेजी में हम जोडिएक साइन के नाम से जानते हैं। इन सभी बारह राशियों के भीतर आने वाले लोगों पर ज्योतिष के ग्रहों का प्रभाव बना रहता है। ग्रहों की अनुकूलता हिंदगी सँवारे रखती है लेकिन जिसे ही ये ग्रह बिगड़ते हैं, जीवन में भी उथल-पुथल मच जाती है।
ज्योतिष शास्त्र की राय में होली के दिन इस्तेमाल होने वाला हर रंग ज्योतिष के ग्रहों और इन बारह राशियों से जुड़ा है। अगर हर इंसान अपनी राशि के अनुसार होली के रंग का इस्तेमाल करे तो उसकी कुंडली के कई दोष शांत हो सकते हैं। ये रंग अपने प्रभाव से ग्रहों के दोष से व्यक्ति को मुक्त करा सकते हैं। परिणाम स्वरूप व्यक्ति सुखद भविष्य की ओर रुख कर सकता है। तो चलिए आगे जानते हैं होली 2019 के भाग्यशाली रंग।
राशि अनुसार होली 2019 के भाग्यशाली रंग (Lucky color for holi 2019 according to zodiac signs):
मेष राशि - केसरी, पीला
वृषभ राशि - केसरी
मिथुन राशि - नीला
कर्क राशि - संतरी
सिंह राशि - सुनहरा
कन्या राशि - संतरी, पीला
तुला राशि - हरा
वृश्चिक राशि - लाल
धनु राशि - बैंगनी
मकर राशि - ग्रे
कुंभ राशि - नीला
मीन राशि - हरा या समुद्री हरा
यह भी पढ़ें: Holi 2019: होली पर अवश्य करें ये 5 उपाय, राहु-शनि के प्रकोप से मिलेगा छुटकारा
ऐसे मनाएं होली, पाएं ग्रहों की अनुकूलता:
होली खेलने वाले हर तरह के रंग से होली खेलते हैं, मगर राशि अनुसार रंगों का लाभ पाना है तो होली की सुबह उठकर सबसे पहले अपनी राशि के हिसाब से चेहरे पर रंग लगवाएं। इसके लिए घर के कीस बड़े-बुजुर्ग को आपको रंग लगाने को कहें। उनके आशीर्वाद से आपके जीवन का हर कष्ट धीरे धीरे दूर हो जाएगा।