होली 2019: कब है होलिका दहन? कब मनेगी खेलने वाली होली? जानें महत्वपूर्ण तिथियां, शुभ मुहूर्त

By गुलनीत कौर | Published: March 11, 2019 01:46 PM2019-03-11T13:46:46+5:302019-03-11T13:46:46+5:30

रंगों का त्योहार होली अपने साथ कीई सारी महत्वपूर्ण तिथियां लेकर आता है। इस त्योहार से पहले होलाष्टक लगता है जिसे अशुभ समय कहा जाता है। एक दिन पहले होलिका दहन होता है और फिर आखिरकार रंगों से होली खेली जाती है।

Holi 2019: Date, time, significance, shubh muhurat of holika dahan, holi date, holi celebration, holi colors | होली 2019: कब है होलिका दहन? कब मनेगी खेलने वाली होली? जानें महत्वपूर्ण तिथियां, शुभ मुहूर्त

Holi 2019

रंगों का त्योहार होली (Holi 2019) हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। यह उत्तर भारत का प्रसिद्ध त्योहार है। उत्तर प्रदेश, बिहार जैसे राज्यों में सबसे अधिक मनाया जाता है। इस वर्ष की होली 2019 20 और 21 मार्च को मनाई जाएगी। 20 मार्च को होलिका दहन होगा और अगले दिन यानी 21 मार्च को रंगों से होली खेली जाएगी। 

कब है होलिका दहन? (Holika Dahan 2019 date, time)

खेलने वाली होली से ठीक एक दिन पहल रात के समय होलिका जलाई जाती है। इसे होलिका दहन के नाम से जाना जाता हाही। इस साल 20 मार्च को होलिका दहन है। धर्म के अलावा ज्योतिष शास्त्र में भी होलिका दहन का अत्यधिक महत्व है। इसे शुभ मुहूर्त में ही किए जाने का महत्व है।

होलिका दहन के दौरान भद्रा काल का अत्यंत ध्यान दिया जाता है। भद्रा काल समाप्त होने के बाद ही होलिका दहन किया जाता है। 20 मार्च की सुबह 10 बजकर 45 मिनट से अशुभ काल भद्रा प्रारंभ हो जाएगा जो कि रात 8 बजकर 59 मिनट तक रहेगा। तो इस हिसाब से रात 9 बजे के बाद ही होलिका दहन किया जाएगा। 

कब है होली या दुल्हंडी? (Holi 2019 date)

होलिका दहन से अगले दिन्ह मनाई जाने वाली रंगों की होली को धर्म शास्त्रों में 'दुल्हंडी' के नाम से जाना जाता है। आम भाषा में इसे खेलने वाली होली कहते हैं। इस साल दुल्हंडी 21 मार्च को है। पंचांग के अनुसार इस बार दुल्हंडी का पर्व मातंग योग में मनाया जाएगा। पूर्वा फागुनी और उत्तरा फागुनी नाम के दो नक्षत्रों में होली खेली जाएगी।

कब से है होलाष्टक 2019 (Holashtak 2019 start end date)

धर्म शास्त्रों की मानें तो होली से कुछ दिन पहले ही अशुभ समय 'होलाष्टक' शुरू हो जाता है। कहते हैं कि इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत नहीं करनी चाहिए। होलाष्टक 2019 गुरूवार 14 मार्च से शुरू होकर फाग के दिन समाप्त होंगे। यूं तो हमेशा होलाष्टक आठ दीन्हों के होते हैं लेकिन इस वर्ष होलाष्टक केवल सात दिनों तक चलेंगे। 

English summary :
Holi 2019 Date & timing, Holi festival significance, Holi 2019 shubh muhurat of holika dahan, holi festival date, holi celebration: The festival of colors Holi (Holi 2019) is celebrated every year. This is the famous festival of North India. States like Uttar Pradesh, Bihar are most celebrated. This year's Holi 2019 will be celebrated on 20 and 21 March.


Web Title: Holi 2019: Date, time, significance, shubh muhurat of holika dahan, holi date, holi celebration, holi colors

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे