हथेली की ये लकीर बताती है आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज, आप भी देखें कौन सी है वो रेखा

By मेघना वर्मा | Published: December 15, 2019 02:40 PM2019-12-15T14:40:32+5:302019-12-15T14:40:32+5:30

जिस तरह हस्तरेखा विज्ञान की मदद से लोगों का भविष्य बताया जाता है उसी तरह हस्तरेखा देखकर उनकी शादी से संबधित बातें भी बताई जा सकती हैं।

hast rekha gyan in hindi with picture, love marriage line in hand in hindi, palmistry marriage possibility | हथेली की ये लकीर बताती है आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज, आप भी देखें कौन सी है वो रेखा

हथेली की ये लकीर बताती है आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज, आप भी देखें कौन सी है वो रेखा

Highlightsहिन्दू धर्म में शादी के बेहद पवित्र बताया गया है। लोगों में अक्सर लव और अरेंज मैरिज को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं।

शादी, एक ऐसा रिश्ता जिसमें दो आत्माओं का मिलन होता है। शादी से सिर्फ दो लोग ही नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन भी होता है। आधुनिक युग में लव मैरिज और अरेंज मैरिज को लेकर हमेशा लोगों के बीच वार्तालाप होती ही रहती है। जिस तरह हस्तरेखा विज्ञान की मदद से लोगों का भविष्य बताया जाता है उसी तरह हस्तरेखा देखकर उनकी शादी को लेकर भी बातें बताई जा सकती हैं।

जानिए कौन सी होती है विवाह रेखा

ज्योतिषाचार्यों की मानें तो हथेली में कुछ-कुछ समय बाद रेखाएं बदलती रहती हैं। मगर कुछ खास रेखाएं ऐसी होती हैं जिनमें कुछ खास बदलवा नहीं आता। इनमें जीवन रेखा, भाग्य रेखा, मणिबंध सूर्य रेखा, विवाह रेखा आदि शामिल है। वहीं हाथ में खिंची हस्त रेखा से इस बात का पता लगाया जा सकता है कि आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज।

हिन्दुस्तान डॉट कॉम की खबर की मानें तो विवाह रेखा वो छोटी उंगली यानी लिटिल फिंगर के नीचे वाले भाग पर आड़ी सी होती है। छोटी उंगली के नीचे वाले भाग को बुध पर्वत कहा जाता है। विवाह रेखा एक या एक से अधिक भी हो सकती है।

क्या होती है विशेषता

1. हाथ में अगर एक से ज्यादा विवाह रेखाएं हों तो ये लव मैरिज की ओर संकेत देती हैं। 
2. हाथ की ये लकीर आपकी मैरिड लाइफ के बारे में भी बताती हैं। 
3. अगर ये लाइन काफी नीचे की ओर झुकी हुई हो तो मैरिड लाइफ में परेशानियां हो सकती हैं। 


4. यदि किसी व्यक्ति के दोनों हाथों में विवाह रेखा की शुरुआत में दो शाखाएं होती हैं तो उसकी शादी टूटने का भय रहता है।
5. किसी महिला के हाथ में शादी की लकीर के शुरुआत में द्वीप हो तो आपके शादी में धोखा होने की संभावना रहती है।
6. अगर किसी की विवाह रेखा बहुत नीचे की ओर झुकी हुई हो तो इसे शुभ लक्षण नहीं माना जाता है।
7. अगर किसी की विवाह रेखा लम्बी और ऊपर की ओर हो तो यह संपन्न और समृद्ध जीवन साथी का प्रतीक है।

Web Title: hast rekha gyan in hindi with picture, love marriage line in hand in hindi, palmistry marriage possibility

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे