Hartalika Teej: हरतालिका तीज व्रत में नहीं करें ये 5 गलतियां, होगा नुकसान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 31, 2019 10:09 AM2019-08-31T10:09:02+5:302019-08-31T10:09:02+5:30

Hartalika Teej: हरतालिका तीज को बहुत कठिन व्रत माना जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला रहती हैं और भगवान शिव से पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं।

Hartalika teej 5 mistakes which women should not do on this vrat | Hartalika Teej: हरतालिका तीज व्रत में नहीं करें ये 5 गलतियां, होगा नुकसान

हरतालिका तीज में रखें इन 5 बातों का ध्यान (फाइल फोटो)

Highlightsहरतालिका तीज व्रत भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की तृतीया को किया जाता हैहरतालिका तीज सबसे कठिन व्रतों में से एक है, करीब 24 घंटे तक रहना होता है निर्जला

Hartalika Teej: हरतालिका तीज को लेकर सभी घरों में लगभग तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पंचांग को लेकर मतभेद के कारण इस बार हरतालिता तीज दो दिन मनाई जा रही है। कई घरों में इसे 1 सितंबर को तो कहीं इस व्रत को 2 सितंबर को किया जाएगा। यह व्रत मुख्य रूप से विवाहित महिलाओं का है।

महिलाएं इस दिन निर्जला उपवास रखती है और पति की लंबी उम्र सहित अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा का विशेष महत्व है। हरतालिका तीज का व्रत बहुत कठिन माना जाता है। इसलिए कई बातों का ध्यान भी रखना बहुत जरूरी है। आईए जानते हैं कि व्रत के दौरान वे कौन से ऐसे काम हैं जो नहीं करने चाहिए।

Hartalika Teej: हरतालिका तीज पर नहीं करें ये काम

1. मान्यता है कि हरतालिका तीज का व्रत अगर आपने शुरू कर दिया तो इसे फिर आप पूरे जीवन इसे नहीं त्याग सकते। जीवनभर आपको यह व्रत करना चाहिए। 

2. हरतालिका तीज में सबसे जरूरी है कि आप अपने क्रोध पर काबू रखें। महिलाओं को इस दिन गुस्सा नहीं करना चाहिए। इससे व्रत का फल नहीं मिलता है। साथ ही यह अशुभ भी माना जाता है। पूरे दिन भगवान शिव और माता पार्वती की अराधना में मन लगाएं और नकारात्मक बातों को दिमाग में नहीं आने दें।

3. इस दिन पूरी रात जागने का भी विधान है। व्रत करने वाली महिलाओं को सोने से बचना चाहिए। पूरी रात जगकर भगवान शिव और माता पार्वती की अराधना करें।

4. हरतालिका तीज के मौके पर महिलाओं का दूध पीना भी अशुभ माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार अगर कोई महिला ऐसा करती है तो अगले जन्म में उसे सर्प योनी में जन्म लेना पड़ता है।

5. हरतालिका तीज निर्जवा व्रत होता है। इसके मायने ये हुए कि अन्न के साथ-साथ जल का भी ग्रहण नहीं करना चाहिए। ऐसे में महिलाओं को जल का ग्रहण भूलकर भी नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर वे अगले जन्म में मछली बनकर जन्म लेती हैं। 

English summary :
Hartalika Teej: Preparations have been almost completed in all the houses for Hartalika Teej. Hartalika Teej is being celebrated for two days according to hindu panchang. In many homes, this fast will be done on September 1, and somewhere this fast will be done on September 2.


Web Title: Hartalika teej 5 mistakes which women should not do on this vrat

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे