Ram Navami 2020: अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन भक्ति भरे संदेशों से दें रामनवमी की बधाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: April 2, 2020 08:48 AM2020-04-02T08:48:27+5:302020-04-02T08:48:27+5:30

श्रीराम चन्द्र का जन्म चैत्र शुक्ल की नवमी के दिन पुनर्वसु नक्षत्र तथा कर्क लग्न में रानी कौशल्या की कोख से, राजा दशरथ के घर में हुआ था।

happy ram navami 2020 wishes quotes whatsapp status images facebook status message | Ram Navami 2020: अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन भक्ति भरे संदेशों से दें रामनवमी की बधाई

Ram Navami 2020: अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को इन भक्ति भरे संदेशों से दें रामनवमी की बधाई

Highlightsमान्यता है कि इस दिन मर्यादा परुषोत्तम राम का जन्म हुआ था।रामनवमी वाले दिन ही माता दुर्गा की नवरात्रि समाप्त होती है।

Ram Navami 2020: चैत्र महीने में मनाई जाने वाली नवमी यानी राम नवमी को स्नातन धर्म में बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन मर्यादा परुषोत्तम राम का जन्म हुआ था। त्रेतायुग में रावण के अत्याचारों का खात्मा करने तथा धर्म की पुन: स्थापना के लिये भगवान विष्णु ने श्री राम के रूप में अवतार लिया था। 

श्रीराम चन्द्र का जन्म चैत्र शुक्ल की नवमी के दिन पुनर्वसु नक्षत्र तथा कर्क लग्न में रानी कौशल्या की कोख से, राजा दशरथ के घर में हुआ था। यह पर्व भारत में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। 

रामनवमी वाले दिन ही माता दुर्गा की नवरात्रि समाप्त होती है। इस शुभ तिथि को उपासक रामनवमी के रूप में मनाते हैं और पवित्र नदियों में स्नान करके पुण्य के भागीदार होते है। 
 
आज के दिन को भी व्यक्ति अपने दोस्तों, परिजनों और रिश्तेदारों को राम नवमी की शुभकामनाएं देना नहीं भूलता है। हम आपको रामनवमी के भक्ति से भरे मैसेज बता रहे हैं जिन्हें आप बधाई के लिए एक-दूसरे से शेयर कर सकते हैं।


राम नवमी संदेश शायरी 
राम नाम का महत्व न जाने
वो अज्ञानी अभागा हैं
जिसके दिल में राम बसा
वो सुखद जीवन पाता हैं
Happy Ram Navami 2020 

राम नवमी पर जन्म हुआ
इस मर्यादा पुरुषोत्तम राम का
जिसने रावण के अहंकार को मिटाकर
फैराया पताका सच्चाई का
Happy Ram Navami 2020 

अयोध्या के वासी राम 
रघुकुल के कहलाये राम
पुरुषो में हैं उत्तम राम 
सदा जपों हरी राम का नाम
Happy Ram Navami 2020 

राम नवमी के दिन राम ने अवतार लिया था
बुराइयों से लड़ने के लिए
इस दिन को सार्थक बनाएँ
अपने अंदर के रावण को मिटायें
राम नवमी की हार्दिक बधाई
Happy Ram Navami 2020 

मन राम का मंदिर हैं 
यहाँ उसे विराजे रखना 
पाप का कोई भाग ना होगा 
बस राम को थामे रखना
Happy Ram Navami 2020 

राम नाम का फल हैं मीठा 
कोई चख के देख ले 
खुल जाते हैं भाग 
कोई पुकार के देख ले
Happy Ram Navami 2020 

आज प्रभु राम ने लिया अवतार,
जैसे संत सौम्‍य है रामजी,
वैसे ही आपका जीवन भी मंगलमय हो,
राम नवमी मुबारक हो!
Happy Ram Navami 2020 

राम नाम का महत्व न जाने
वो अज्ञानी अभागा हैं
जिसके दिल में राम बसा
वो सुखद जीवन पाता हैं
राम नवमी की हार्दिक बधाई
Happy Ram Navami 2020 

जिनके मन में श्री राम है,
भाग्य में उसके वैकुण्ठ धाम है,
उनके चरणो में जिसने जीवन वार दिया,
संसार में उसका कल्याण है,
राम नवमी की बधाई!
Happy Ram Navami 2020 

राम जिनका नाम है, अयोध्या
जिनका धाम है,
ऐसे रघुनंदन को,
आपको और आपके परिवार
को राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं!
Happy Ram Navami 2020 

श्री रामचन्द्र कृपालु भज
मन हरण भवभय दारुणाम
नवकंज लोचन, कंज मुख,
कर कंज, पद कंजारुणम
राम नवमी की हार्दिक बधाई 
Happy Ram Navami 2020 

Web Title: happy ram navami 2020 wishes quotes whatsapp status images facebook status message

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे