Onam 2019: ओणम आज, इन Whatsapp, Facebook स्टेटस और SMS संदेशों के जरिये करें विश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: September 11, 2019 10:48 AM2019-09-11T10:48:34+5:302019-09-11T11:16:30+5:30

Onam 2019: मलयालम कैलेंडर के अनुसार ओणम चिंगम महीने में मनाया जाता है। इस साल यह उत्सव 1 सितंबर से 13 सितंबर के बीच मनाया जा रहा है।

Happy Onam 2019 wish, quotes, image, whatsapp and facebook status | Onam 2019: ओणम आज, इन Whatsapp, Facebook स्टेटस और SMS संदेशों के जरिये करें विश

Onam 2019: ओणम आज, इन Whatsapp, Facebook स्टेटस और SMS संदेशों के जरिये करें विश

HighlightsOnam 2019: ओणम इस बार 1 से 13 सितंबर के बीचराजा बलि के पृथ्वी पर आगमन की खुशी में मनाया जाता है ओणम का त्योहार

दक्षिण भारत और विशेषकर केरल का सबसे बड़ा त्योहार ओणम धूमधाम से मनाया जा रहा है। दस दिनों तक मनाये जाने वाले ओणम का समापन इस बार 13 सितंबर को हो रहा है। मान्यता है कि इन दिनों में यहां के राजा रहे बलि वापस धरती पर अपने लोगों से मिलने आते हैं। बलि असुर थे और प्रह्लाद के पौत्र थे।

पौराणिक कहानियों के अनुसार उनके बढ़ते अहंकर को भगवान विष्णु ने वामन अवतर लेकर नष्ट किया था। ओणम के मौके पर घरों को सजाने और दीप जलाने की परंपरा है। मलयालम कैलेंडर के अनुसार ओणम चिंगम महीने में मनाया जाता है। यह आमतौर पर अगस्त या सितंबर के महीने में पड़ता है। इस साल यह उत्सव 1 सितंबर से 13 सितंबर के बीच मनाया जा रहा है। इस मौके पर आप भी अपने दोस्तों को ओणम की शुभकामना और बधाई भेज सकते हैं। 

Onam 2019: इन संदेशों के जरिये दें ओणम की बधाई

1. ओणम का त्योहार आपके लिए सुख समृद्धि और एश्वर्य लेकर आए
      हैप्पी ओणम 2019

2. बुराई की हार
    खुशियों का त्योहार
    प्यार की बौछार
    मिठाइयों की बहार
   ओणम के शुभ अवसर पर, आप सभी को मिले खुशियां अपार

3.  नए कपड़े और लजीज पकवानों का आनंद उठाएं,
    परिवार और बच्चों के संग इस त्योहार को खुशी-खुशी मनाएं।
   ओणम का यह पर्व आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाए।
           Happy Onam 2019


English summary :
Onam, Very popular festival of South India and especially in Kerala, is being celebrated with great enthusiasm. Onam, which is celebrated for ten days, ends on 13 September this time. It is believed that Bali, the king of these days, comes back to meet his people on earth.


Web Title: Happy Onam 2019 wish, quotes, image, whatsapp and facebook status

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Keralaकेरल