Happy Holi 2020: होली पर इन तस्वीरों, WhatsApp Messages, Facebook status और SMS से दें बधाई और शुभकामनाएं
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: March 9, 2020 03:59 PM2020-03-09T15:59:46+5:302020-03-09T15:59:46+5:30
Happy Holi 2020: होली भले ही हिंदू धर्म के बड़े त्योहारों में से एक है। इसकी लोकप्रियता हालांकि सभी धर्मों में है। आप इस मौके पर अपने दोस्तों, परिवारजनों को बधाई भेज सकते हैं।
Happy Holi 2020:होली की धूम पूरे देश में दिखने लगी है। रंगों के इस त्योहार से चैत्र महीने की भी शुरुआत होती है। विक्रम संवंत का नया साल भी इससे शुरू होताहै। होली के मौके पर लोग एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और शुभकामनाएं देते हैं। मुख्य तौर पर हिंदुओं त्योहार के रूप में देखे जाने वाले होली का त्योहार दूसरे धर्मों और कई दूसरे देशों में भी खूब पसंद किया जाता है। मौज-मस्ती के इस त्योहार के मौके पर आप भी अपने दोस्तों, परिवारजनों, ऑफिस के साथियों आदि को होली की शुभकामनाएं भेज सकते हैं। यहां नीचे दिए गये होली के मैसेज, शुभकामना संदेश, तस्वीरों आदि को डाउनलोड करें और प्रियजनों को भेजें..
1. रास रसाये गोकुल में कन्हैया
होली में बन जाए रंग रसिया
सजाये रंगों का साज हर एक द्वारे
आज भी गोपियां रंग लिए कान्हा की राह निहारे
2. गुलाल का रंग
गुब्बारों की मार
सूरज की किरणे
खुशियों की बहार
चांद की चांदनी, अपनों का प्यार
मुबारक को आपको होली का त्योहार
Happy Holi 2020
3. वो गुलाल की ठंडक,
वो शाम की रोनक,
वो लोगों का गाना,
वो गलियों का चमकना,
वो दिन में मस्ती,
वो रंगों की धूम
होली की आप सभी को शुभकामनाएं
Happy Holi 2020
4. रंगों से भरा रहे जीवन तुम्हारा
खुशियां बरसे तुम्हारे आंगन
इंद्रधनुष सी खुशियां आये
आओ मिलकर होली मनाएं
Happy Holi
5. पिचकारी की आई बाजारों में बौछार
हर कोई मांगे अनोखी पिचकारी हर बार
बच्चों को होता त्योहारों से प्यार
वहीं तो बनाते हैं रंगों को गुलजार
6. भिगा के तुझे पानी में
तेरे साथ भींग जाना है
हो कर रंगों से रंगीन आज
अपने गालों से रंग तेरे गालों पर लगाना है
7. राधा का रंग और कान्हा की पिचकारी,
प्यार के रंग से रंग दो दुनिया सारी,
ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली,
मुबारक हो आपको रंग भरी होली