Happy Hartalika Teej 2019: हरतालिका तीज पर इन तस्वीरों, Whatsapp और Facebook स्टेटस के जरिए दें बधाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 31, 2019 04:30 PM2019-08-31T16:30:11+5:302019-08-31T16:30:11+5:30

Happy Hartalika Teej: विवाहित महिलाओं के लिए इस व्रत का खास महत्व है। यह व्रत करते हुए महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और स्वस्थ्य जीवन की कामना करती हैं।

Happy Hartalika Teej 2019 wish quotes images wallpaper and Facebook Whatsapp status in hindi | Happy Hartalika Teej 2019: हरतालिका तीज पर इन तस्वीरों, Whatsapp और Facebook स्टेटस के जरिए दें बधाई

हरतालिका तीज पर भेजें ये बधाई संदेश

HighlightsHartalika Teej 2019: हरतालिका तीज 1 और 2 सितंबर दोनों ही दिन मना सकते हैFacebook, Whatsapp और इन तस्वीरों के जरिये दें हरतालिका तीज की शुभकामना

Hartalika Teej 2019: हरतालिका तीज को लेकर इस बार भले ही उलझन की स्थिति बनी हुई है लेकिन व्रत की तैयारी हर घर में जारी है। कई महिलाएं 1 सितंबर को तो कई 2 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत करेंगी। इस बार पंचांग में तृतीय तिथि के क्षय होने के कारण उलझन की स्थिति बनी है। वैसे, पुरोहित से परामर्श के आधार पर 1 या 2 सितंबर दोनों में से किसी भी दिन हरतालिका तीज का व्रत किया जा सकता है।

विवाहित महिलाओं के लिए इस व्रत का खास महत्व है। यह व्रत महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और स्वस्थ्य जीवन की कामना लिए करती हैं। वे इस दिन श्रृंगार आदि करती हैं और पूरे दिन निर्जला व्रत रखती हैं। साथ ही महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करती हैं और हरतालिका तीज से जुड़ी कथा पढ़ती या सुनती हैं। इस त्योहार को खास बनाने के लिए आप भी अपने दोस्तों और परिवारजनों को Facebook, Whatsapp और इन तस्वीरों के जरिए हरतालिका तीज की शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Happy Hartalika Teej 2019: हरतालिका जीत से जुड़े बधाई संदेश और स्टेटस

1. हरतालिका तीज का त्योहार है
   गुंजियो की बहार है
   पेड़ों पर पड़े हैं झूले
   दिलों में सबके प्यार है
   Happy Hartalika Teej 

2. चंदन की खुशबू, बादलों की फुहार
   आप सभी को मुबारक हो हरतालिका तीज का त्योहार

3. भादो लाया है तीज का त्योहार
  बुला रही है आपको खुशियों की बहार।
  तीज की शुभकामना..

4.  व्रत तीज का है बहुत ही मधुर प्‍यार का,
   दिल की श्र‍द्धा और सच्‍चे विश्‍वास का,
   बिछिया पैरों में हो माथे पर बिंदिया,
   हर जन्म में मिलन हो हमारा साथिया,
    तीज की हार्दिक शुभकामनाएं! 

5. झूम उठते है दिल सभी के
   इसके गीतों के तराने से
   जुड़ जाते हैं टूटे संपर्क
   बस झूलने के बहाने से
    हैप्पी हरतालिका तीज

6.  तीज का त्योहार है उमंगों का त्योहार
      फूल खिले हैं बागों में, बारिश की है फुहार
      दिल से आप सब को मुबारक हो प्यारा ये तीज का त्योहार

7.  आया रे आया हरतालिका तीज का त्योहार है आया
      संग में खुशियां और प्यार है लाया
      Happy Hartalika Teej

English summary :
This fast has special significance for married women. Women taken this fast for their longevity and healthy life. She does adornment etc. Women worship Lord Shiva and Maa Parvati and read or listen to the katha hartalika Teej.


Web Title: Happy Hartalika Teej 2019 wish quotes images wallpaper and Facebook Whatsapp status in hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे