Guru Nanak Jayanti 2019: प्रकाश पर्व पर अपने रिश्तेदारों और दोस्तों को इन संदेशों से दें बधाई
By मेघना वर्मा | Published: November 11, 2019 08:34 AM2019-11-11T08:34:48+5:302019-11-11T08:34:48+5:30
मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही सिक्खों के गुरु, गुरु नानक देव जी ने संवत् 1526 में अवतरण लिया था। इसीलिए इस दिन को पूरा सिक्ख समुदाय उत्साह और उल्लास से मनाता है।
सिक्खों का सबसे बड़ा पर्व, प्रकाश पर्व इस साल देशभर में 12 नवंबर को मनाया जाएगा। गुरु नानक देव की जयंती को सिक्ख समुदाय पूरी धूम से मनाते हैं। कार्तिक पूर्णिमा के दिन इस पर्व को मनाया जाता है। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही सिक्खों के गुरु, गुरु नानक देव जी ने संवत् 1526 में अवतरण लिया था। इसीलिए इस दिन को पूरा सिक्ख समुदाय उत्साह और उल्लास से मनाता है।
गुरु नानक देव ने सिक्ख धर्म की स्थापना की थी। बचपन से ही गुरु नानक देव ने अपने व्यक्तिव में दार्शनिक, योगी, गृहस्थ, धर्म-सुधारक, समाजसुधारक जैसे गुण थे। बचपन में ही उन्होंने कई चमत्कारी चीजें की जिसे देखकर गांव के लोगों ने उन्हें दिव्य व्यक्तित्व वाला मानने लगे। उन्होंने देश से बुराई खत्म करने के लिए कई यात्राएं की जिसमें लोगों को शिक्षित भी किया।
आप अपने जानने वालों और अपने रिश्तेदारों-दोस्तों को इन खास संदेशों से प्रकाश पर्व की बधाई दे सकते हैं-
1. खुशियां और आपका जनम-जनम का साथ हो
हर किसी की जुबान पर आपकी हंसी की बात हो
जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी,
तो आपके सिर पर गुरु नानक जी का हाथ हो
2. राज करेगा खालसा, बाके रहे ना कोए,
वाहे गुरु जी का खालसा वाहे गुरु जी की फतेह
3. लख-लख बधाई हो आपको
गुरु नानक का आशीर्वाद मिले आपको
खुशी का जीवन से रिश्ता हो ऐसा
दीये का बाती संग रिश्ता जैसा
4. गुरु नानक जयंती की बधाइयां,
मेरी गुरु नानक देव जी से कामना है की
आपके सारे सपने पूरे हो और आपको एक सुखद जीवन मिले
गुरु नानक देव जी आप पर हमेशा कृपा बनाये रखे
5. गुरु नानक देव जी के सदकर्म
हमें सदा दिखाएंगे राह
वाहे गुरु के ज्ञान से
सबके बिगड़े हुए कामकाज बन जाएंगे
6. वाहे गुरु आशीष रहे सदा
तेरी दया पर चलती जिंदगी मेरी
जब भी आये कोई मुश्किल
तू ही दिखाए मुझको मंजिल
7. दुनिया में किसी भी व्यक्ति को भ्रम में नहीं रहना चाहिए
बिना गुरु के कोई भी दूसरे किनारे तक नहीं जा सकता है