Hanuman Jayanti 2020: इस साल हनुमान जयंती पर दिखेगा 'गुलाबी' चांद का अद्भुत नजारा, जानिए क्या है ये शुभ संयोग

By मेघना वर्मा | Published: April 7, 2020 08:34 AM2020-04-07T08:34:32+5:302020-04-07T17:54:53+5:30

धरती से चांद की दूरी लगभग 3 लाख 84 हजार किमी की है, मगर सुपरमून के दौरान ये घटकर लगभग 3लाख 56 हजार किमी ही बचती है।

hanuman jayanti 2020 super pink moon will be seen on hanuman jayanti chaitra purnima | Hanuman Jayanti 2020: इस साल हनुमान जयंती पर दिखेगा 'गुलाबी' चांद का अद्भुत नजारा, जानिए क्या है ये शुभ संयोग

Hanuman Jayanti 2020: इस साल हनुमान जयंती पर दिखेगा 'गुलाबी' चांद का अद्भुत नजारा, जानिए क्या है ये शुभ संयोग

Highlightsखगोल शास्त्री रिचर्ड नॉल ने 1979 में आम आकार से बड़े और चमकीले चांद को सुपरमून का नाम दिया था।इस साल हनुमान जयंती के दिन आकाश में गुलाबी रंग का चांद दिखाई देगा।

भक्तों के कष्ट हरने वाले संकट मोचन हनुमान की जयंती इस साल 8 अप्रैल को मनाई जानी है। इस दिन लोग बड़ी आस्था के साथ भगवान हनुमान की पूजा करते हैं। साथ ही अपने घरों में अखण्ड पाठ का भी आयोजन करते हैं। इस साल जहां लोग एक तरफ भगवान हनुमान की पूजा में लीन होंगे वहीं दूसरी और आकाश में जबरदस्त और अद्भुत नराजा देखने को मिलेगा। 

इस साल हनुमान जयंती के दिन आकाश में गुलाबी रंग का चांद दिखाई देगा। ये संयोग सालों बाद बन रहा है। जिसे आप अपनी आंखों से देख पाएंगे। हनुमान जयंती पर क्या है ये संयोग और क्यों चांद होगा गुलाबी आइए बताते हैं आपको-

चैत्र पूर्णिमा का शुभ संयोग

8 अप्रैल को चैत्र पूर्णिमा के कारण आकाश में चांद आम आकार से बड़े आकार का दिखाई देगा। माना जा रहा है कि ये साल का सबसे बड़ा आकार का चांद होगा। जिसे सुपरमून भी कहा जा सकता है। ये सबसे अधिक चमकीला भी होगा। वहीं इसका रंग पिंक होगा। 8 अप्रैल को नजर आने वाले चांद को सुपर पिंक मून नाम दिया गया है। 

क्या है सुपर मून

खगोल शास्त्री रिचर्ड नॉल ने 1979 में आम आकार से बड़े और चमकीले चांद को सुपरमून का नाम दिया था। ये धरती से चांद की दूरी 384,400 किमी है। मगर सुपरमून के दौरान ये घटकर 356,907 किमी ही रह जाती है। इसलिए ये धरती से और बड़े आकार का दिखाई देने लगता है। 

इस समय देख सकेंगे सुपरमून

आसमान में ये सुपरमून जीएसटी के अनुसार 2:35 Am पर दिखाई देगा। इसके अनुसार भारत में तब सुबह के 8 बज चुके होंगे। इसका ये मतलब है कि ये सुपर मून भारत में नहीं दिखाई देगा। मगर लाइव स्ट्रीमिंग से आप इस चांद का दीदार कर सकेंगे
 

Web Title: hanuman jayanti 2020 super pink moon will be seen on hanuman jayanti chaitra purnima

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे