Hanuman Jayanti 2020: हनुमान जयंती आज, एक क्लिक में पढ़ें बजरंग बाण-होंगे सारे काज पूरे

By मेघना वर्मा | Published: April 8, 2020 06:15 AM2020-04-08T06:15:25+5:302020-04-08T06:15:25+5:30

पवनपुत्र हनुमान के बारे में कहा जाता है कि वो अमर हैं। वो सदैव धरती की राक्षसों से रक्षा करेंगे।

Hanuman Jayanti 2020, bajrang baan lyrics in hindi for read benefits significance | Hanuman Jayanti 2020: हनुमान जयंती आज, एक क्लिक में पढ़ें बजरंग बाण-होंगे सारे काज पूरे

Hanuman Jayanti 2020: हनुमान जयंती आज, एक क्लिक में पढ़ें बजरंग बाण-होंगे सारे काज पूरे

Highlightsसाल हनुमान जयंती के दिन आकाश में गुलाबी रंग का चांद दिखाई देगा।अपने भक्तों की भक्ति से प्रसन्न हो कर भगवान उनसे सारे कष्ट दूर कर देते हैं।

आज हनुमान जयंती का पर्व है। भक्तों के कष्ट हरने वाले संकट मोचन हनुमान की जयंती का दिन लोग बड़ी आस्था के साथ मनाते हैं। इस दिन लोग हनुमान जी का साथ ही अपने घरों में अखण्ड पाठ का भी आयोजन करते हैं। हनुमान जी को कलयुग का जागृच देवता कहा जाता है। 

इस साल हनुमान जयंती के दिन आकाश में गुलाबी रंग का चांद दिखाई देगा। ये संयोग सालों बाद बन रहा है। जिसे आप अपनी आंखों से देख पाएंगे। यहां हम हनुमान जी का बजरंग बाण का पाठ करके आप अपने बिगड़े काम को भी बना सकते हैं। 

यहां पढ़िए बजरंग बाण-

दोहा :
निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान।
तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥ 


चौपाई :

जय हनुमंत संत हितकारी। सुन लीजै प्रभु अरज हमारी॥
जन के काज बिलंब न कीजै। आतुर दौरि महा सुख दीजै॥
जैसे कूदि सिंधु महिपारा। सुरसा बदन पैठि बिस्तारा॥
आगे जाय लंकिनी रोका। मारेहु लात गई सुरलोका॥
जाय बिभीषन को सुख दीन्हा। सीता निरखि परमपद लीन्हा॥
बाग उजारि सिंधु महँ बोरा। अति आतुर जमकातर तोरा॥
अक्षय कुमार मारि संहारा। लूम लपेटि लंक को जारा॥
लाह समान लंक जरि गई। जय जय धुनि सुरपुर नभ भई॥
अब बिलंब केहि कारन स्वामी। कृपा करहु उर अंतरयामी॥
जय जय लखन प्रान के दाता। आतुर ह्वै दुख करहु निपाता॥


जै हनुमान जयति बल-सागर। सुर-समूह-समरथ भट-नागर॥
ॐ हनु हनु हनु हनुमंत हठीले। बैरिहि मारु बज्र की कीले॥
ॐ ह्नीं ह्नीं ह्नीं हनुमंत कपीसा। ॐ हुं हुं हुं हनु अरि उर सीसा॥
जय अंजनि कुमार बलवंता। शंकरसुवन बीर हनुमंता॥
बदन कराल काल-कुल-घालक। राम सहाय सदा प्रतिपालक॥
भूत, प्रेत, पिसाच निसाचर। अगिन बेताल काल मारी मर॥
इन्हें मारु, तोहि सपथ राम की। राखु नाथ मरजाद नाम की॥
सत्य होहु हरि सपथ पाइ कै। राम दूत धरु मारु धाइ कै॥
जय जय जय हनुमंत अगाधा। दुख पावत जन केहि अपराधा॥
पूजा जप तप नेम अचारा। नहिं जानत कछु दास तुम्हारा॥
बन उपबन मग गिरि गृह माहीं। तुम्हरे बल हौं डरपत नाहीं॥
जनकसुता हरि दास कहावौ। ताकी सपथ बिलंब न लावौ॥


जै जै जै धुनि होत अकासा। सुमिरत होय दुसह दुख नासा॥
चरन पकरि, कर जोरि मनावौं। यहि औसर अब केहि गोहरावौं॥
उठु, उठु, चलु, तोहि राम दुहाई। पायँ परौं, कर जोरि मनाई॥
ॐ चं चं चं चं चपल चलंता। ॐ हनु हनु हनु हनु हनुमंता॥
ॐ हं हं हाँक देत कपि चंचल। ॐ सं सं सहमि पराने खल-दल॥
अपने जन को तुरत उबारौ। सुमिरत होय आनंद हमारौ॥
यह बजरंग-बाण जेहि मारै। ताहि कहौ फिरि कवन उबारै॥
पाठ करै बजरंग-बाण की। हनुमत रक्षा करै प्रान की॥
यह बजरंग बाण जो जापैं। तासों भूत-प्रेत सब कापैं॥
धूप देय जो जपै हमेसा। ताके तन नहिं रहै कलेसा॥

दोहा

प्रेम प्रतीतिहि  कपि भजै,  सदा धरै उर ध्यान |
तेहि के कारज सकल सुभ,  सिद्ध करैं हनुमान ||

English summary :
Today is the festival of Hanuman Jayanti. People celebrate the day of Jayanti of Sankat Mochan Hanuman. On this day people organize Hanuman ji as well as Akhand recitation in their homes. Hanuman ji is called the Jagrita Devta of Kalyug.


Web Title: Hanuman Jayanti 2020, bajrang baan lyrics in hindi for read benefits significance

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे