गुजरात चुनाव 2022: कांग्रेस ने की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी, इंद्रनील राजगुरु समेत 7 कैंडिडेट के नाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: November 11, 2022 08:44 PM2022-11-11T20:44:55+5:302022-11-11T20:44:55+5:30

कांग्रेस ने पिछले शुक्रवार को चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की अपनी पहली और बृहस्पतिवार को 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। 

Gujarat Election 2022: Congress releases third list of candidates, 7 candidates including Indranil Rajguru | गुजरात चुनाव 2022: कांग्रेस ने की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी, इंद्रनील राजगुरु समेत 7 कैंडिडेट के नाम

गुजरात चुनाव 2022: कांग्रेस ने की उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी, इंद्रनील राजगुरु समेत 7 कैंडिडेट के नाम

अहमदाबाद: कांग्रेस ने गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को सात उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की। पार्टी अब तक कुल 95 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस ने पिछले शुक्रवार को चुनाव के लिए 43 उम्मीदवारों की अपनी पहली और बृहस्पतिवार को 46 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की थी। 

कांग्रेस ने गंदेवी विधानसभा क्षेत्र से अपना उम्मीदवार बदलते हुआ अशोक पटेल को टिकट दिया है। इससे पहले उसने शंकरभाई पटेल को उम्मीदवार बनाया था। कांग्रेस ने राजकोट पूर्व से इंद्रनील राजगुरु को टिकट दिया है। राजगुरु हाल ही में आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए थे। 

गुजरात की कुल 182 विधानसभा सीटों में से पहले चरण में 89 सीटों पर एक दिसंबर को चुनाव होगा तथा शेष 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। 8 दिसंबर को मतगणना होगी।

Web Title: Gujarat Election 2022: Congress releases third list of candidates, 7 candidates including Indranil Rajguru

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे