Gopashtami 2019: कब है गोपाष्टमी? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

By मेघना वर्मा | Published: October 31, 2019 12:45 PM2019-10-31T12:45:06+5:302019-10-31T14:24:42+5:30

Gopashtami 2019: गोपाष्टमी के पर्व पर गाय की विशेष पूजा की जाती है। कार्तिक माह की शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि को सुबह गौ का स्नान कराकर उन्हें फूल चढ़ाना चाहिए और उनकी पूजा की जानी चाहिए।

Gopashtami 2019:know the date time shubh muhurat puja vidhi and significance | Gopashtami 2019: कब है गोपाष्टमी? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Gopashtami 2019: कब है गोपाष्टमी? जानिए तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Highlightsहिन्दू शास्त्रों में गाय को मां का दर्जा दिया गया है।गोपाष्टमी के दिन गाय की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है।

गोपाष्टमी पर्व ब्रज में भारतीय संस्कृति का एक प्रमुख पर्व माना जाता है। जिसे बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से सपत्मी तक श्रीकृष्ण ने गो-गोप-गोपियों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को धारण किया था। तब से ये पर्व आज तक मनाया जाता आ रहा है। 

कब है गोपाष्टमी

इस साल गोपाष्टमी का ये पर्व 4 नवंबर को पड़ रहा है। हिन्दू संस्कृति में गाय का विशेष महत्व है और उन्हीं को समर्पित हैं ये पर्व गोपाष्टमी। गोपाष्टमी के शुभ अवसर पर गौशाला में गोसंवर्धन हेतु गौ पूजन का आयोजित किया जाता है। इस दिन सभी परिवार के लोग गौ यानी गाय की विधि विधान से पूजा करते हैं।

गोपाष्टमी का महत्व

गोपाष्टमी के पर्व पर गाय की विशेष पूजा की जाती है। कार्तिक माह की शुक्लपक्ष की अष्टमी तिथि को सुबह गौ का स्नान कराकर उन्हें फूल चढ़ाना चाहिए और उनकी पूजा की जानी चाहिए। शास्त्रों में गाय का बहुत अधिक महत्व बताया गया है। गाय को मां का दर्जा दिया गया है। गायों के साथ कुछ दूर चलने से प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है। सिर्फ यही नहीं गाय को भोजन कराने से सौभाग्य की वृद्धि होती है।

गोपाष्टमी की तिथि व मुहूर्त

गोपाष्टमी - 4 नवंबर 2019

गोपाष्टमी तिथि प्रारंभ -  प्रातः 02:56 (4 नवंबर 2019)

गोपाष्टमी तिथि अंत -   प्रातः 04:57  (5 नवंबर 2019)

English summary :
Gopashtami festival is considered a major festival of Indian culture in braj kshetra. Which is celebrated with great enthusiasm. From the Pratipada of Kartik maas Shukla Paksha to Saptami, lord Shri Krishna uplift Govardhan Parvat to protect the gou-Gop-Gopis. Since then, this festival has been celebrated till today.


Web Title: Gopashtami 2019:know the date time shubh muhurat puja vidhi and significance

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे