Coronavirus की नेगेटिव खबरों से जीवन में आ गई है मायूसी, तो इन मंत्रों के जाप से मन को करें शांत

By गुणातीत ओझा | Published: June 16, 2020 03:27 PM2020-06-16T15:27:45+5:302020-06-16T15:27:45+5:30

आप कोरोना वायरस से संबंधित खबरों को पढ़कर परेशान सा महसूस कर रहे हैं तो शास्त्रों द्वारा सुझाए गए कुछ मंत्रों का जाप कर अपने मन को शांत सकते हैं। शास्त्रों के अनुसार, किसी भी परिस्थिति में इन मंत्रों का जाप करने से मन शांत हो जाता है।

give relax to your restless mind amid negative news coronavirus by chanting these mantras | Coronavirus की नेगेटिव खबरों से जीवन में आ गई है मायूसी, तो इन मंत्रों के जाप से मन को करें शांत

शास्त्रों में कुछ ऐसे मंत्र सुझाए गए हैं जिनके जाप से मन में सकारात्मक भाव आते हैं।

Highlightsदुनिया भर में फैली कोरोना वायरस महामारी की वजह से लोगों के दिल-दिमाग में तनाव घर कर गया है।शास्त्रों में ऐसे कई मंत्रों का वर्णन है जिसके जाप से अशांत मन को शांत किया जा सकता है। शास्त्रों के अनुसार किसी भी परिस्थिति में इन मंत्रों का जाप करने से मन शांत हो जाता है।

दुनिया भर में फैली कोरोना वायरस महामारी की वजह से लोगों के दिल-दिमाग में तनाव घर कर गया है। इन दिनों डिप्रेशन की शिकायतें बढ़ गई हैं। ऐसे समय में अशांत मन को शांत करने के लिए आध्यात्म की तरफ रुख कर लेना चाहिये। शास्त्रों में ऐसे कई मंत्रों का वर्णन है जिसके जाप से अशांत मन को शांत किया जा सकता है। शास्त्रों के अनुसार किसी भी परिस्थिति में इन मंत्रों का जाप करने से मन शांत हो जाता है। आप भी कोरोना वायरस से संबंधित खबरों को पढ़कर परेशान हो गए हैं और असहज महसूस करने लगे हैं तो इन मंत्रों के जाप से अपनी समस्या दूर कर सकते हैं। आइये आपको बताते हैं उन मत्रों के बारे में जिसके जाब से अशांत मन को शांत किया जा सकता है...

यः स्मरेत् पुण्डरीकाक्षं स बाह्याभ्यन्तरः शुचिः।।

क्या है इस मंत्र का अर्थ

इस मंत्र का अर्थ है भगवान मेरे मन को शांत करिये। मुझे चारों ओर आपके होने का स्मरण करवाइये। ऐसा कहा जाता है कि इस मंत्र का जाप सच्चे मन से किया जाए तो मन में मुश्किलों का सामना करने की हिम्मत आती है। इस मंत्र का जाप आप दिन में किसी भी वक्त कर सकते हैं। इस मंत्र का जाप करते समय हमेशा ही मुंह को उत्तर दिशा में करके बैठें।

एकदंत महाबुद्धि: सर्व सौभाग्यदायक:।।

सर्वसिद्धिकरो देवा: गौरीपुत्रो विनायक:।।

इस मंत्र का 108 बार जाप करने से मन की एकाग्रता शक्ति प्रबल होती है। मान्यता है कि इस मंत्र का जाप नियमित तौर पर करने से परेशानियां दूर होती हैं। इस मंत्र का जाप हमेशा सुबह स्नान करने के बाद करना चाहिए। मंत्र का जाप करने के दौरान चेहरे को उत्तर की ओर रखें। इस मंत्र का जाप करते हुए ध्यान रहे कि लय बीच में टूटे नहीं। 108 बार उच्चारण करने के बाद ही इसे समाप्त करें।

Web Title: give relax to your restless mind amid negative news coronavirus by chanting these mantras

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे