Dhanteras 2019: ये है धनतेरस पर खरीददारी का शुभ मुहूर्त, इस दिन जरूर खरीदें ये 5 चीजें

By मेघना वर्मा | Published: October 18, 2019 09:54 AM2019-10-18T09:54:03+5:302019-10-18T12:00:14+5:30

Dhanteras Shubh Muhurat For Shopping: धनतेसर के दिन बहुत से लोग खरीददारी भी करते हैं। धनतेसर के दिन खरीददारी की अलग मान्यता होती है।

Dhanteras 2019: shubh muhurat for shopping and pujan vidhi, dhanteras par kharidari ka shubh muhurat | Dhanteras 2019: ये है धनतेरस पर खरीददारी का शुभ मुहूर्त, इस दिन जरूर खरीदें ये 5 चीजें

Dhanteras 2019: ये है धनतेरस पर खरीददारी का शुभ मुहूर्त, इस दिन जरूर खरीदें ये 5 चीजें

Highlightsइस साल धनतेरस 25 अक्टूबर को पड़ रही है।माना जाता है कि इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान, अमृत का कलश लेकर धन्वन्तरी प्रकट हुए थे।

कार्तिक महीने के शुरू होते ही त्योहारों का मौसम शुरू हो जाता है। इस महीने में ही हिन्दू धर्म का सबसे पावन त्योहारदिवाली भी पड़ता है। मान्यता है कि इसी दिन श्रीराम, लकांपति रावण का वध करके अयोध्या वापिस आए थे। इसी वजह से लोगों ने इस दिन अपने घरों में दीये जलाए थे। तभी से दिवाली का ये पावन पर्व हर साल मनाया जाता है। 

दिवाली से पहले कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाने वाले धनतेरस को लेकर भी काफी मान्यताएं हैं। इस साल धनतेरस 25 अक्टूबर को मनाया जाना है। माना जाता है कि इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान, अमृत का कलश लेकर धन्वन्तरी प्रकट हुए थे। इसीलिए इस दिन धन्वन्तरि देव की उपासना भी की जाती है। 

धनतेसर के दिन बहुत से लोग खरीददारी भी करते हैं। धनतेसर के दिन खरीददारी की अलग मान्यता होती है। आइए आपको बताते हैं इस साल खरीददारी करने का शुभ मुहूर्त क्या है और कौन-कौन सी हैं वो जरूरी चीजें जिन्हें आपको जरूर खरीदना चाहिए। 

धनतेरस पर पूजा का शुभ मुहूर्त

शाम- 07:08 से 08:31 तक 
प्रदोष काल- 05:58 PM से 08:31 PM
वृषभ काल- 07:07 PM to 09:02 PM
त्रयोदशी तिथी की शुरुआत -  25 अक्टूबर को 07:08 PM बजे
त्रयोदशी तिथी खत्म - 26 अक्टूबर को 03:46 PM बजे

खरीददारी करने की सही तिथि

सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त- 06:43 PM से 07:08 PM तक
इस मुहूर्त में यदि आप सोना खरदीते हैं तो उसे बेहद शुभ माना जा सकता है। वहीं आप अन्य सामान भी इसी समय पर खरीद सकते हैं। माना जाता है कि धनतेरस के दिन सोना खरीदने से घर में लक्ष्मी प्रवेश करती हैं। 

धनतेसर के दिन जरूर खरीदें ये 5 सामान

1. धनतेरस के दिन चांदी के या किसी धातु के बर्तन जरूर खरीदें। कोशिश करें की ये पानी रखने का बर्तन हो।
2. धनतेरस के दिन गणेश और लक्ष्मी की अलग-अलग प्रतिमा जरूर खरीदें।
3. धनतेरस के दिन खील बताशे और मिट्टी के दीपक खरीदें।
4. अंकों का बना हुआ एक धन यंत्र भी खरीदें। आप चाहे तो इसे किसी भी आकार का खरीद सकते हैं।
5. धनतेरस के ही दिन मिट्टी की बनी हुई 11 या 9 दीयों वाली लक्ष्मी की मूर्ती भी जरूर खरीदें।

English summary :
Dhanteras Festival being celebrated on Kartik month Krishna paksha Trayodashi tithi before Diwali. This year Dhanteras is to be celebrated on 25 October. It is believed that on this day, during the churning of the ocean, Dhanvantari appeared with an urn of nectar. That is why Dhanvantari Dev is also worshiped on this day.


Web Title: Dhanteras 2019: shubh muhurat for shopping and pujan vidhi, dhanteras par kharidari ka shubh muhurat

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे