Dhanteras 2019: घर की इस दिशा में रखें नई झाड़ू, झमाझम बरसेगा धन

By मेघना वर्मा | Published: October 18, 2019 04:42 PM2019-10-18T16:42:42+5:302019-10-18T16:42:42+5:30

मान्यता है कि धनतेरस के दिन भगवान धनवांतरी का जन्म हुआ था। इस दिन कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है। हिंदू मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। 

Dhanteras 2019: dhanteras par jhadu kharidna, the broom will kept in this place at home | Dhanteras 2019: घर की इस दिशा में रखें नई झाड़ू, झमाझम बरसेगा धन

Dhanteras 2019: घर की इस दिशा में रखें नई झाड़ू, झमाझम बरसेगा धन

Highlightsइस साल धनतेरस 25 अक्टूबर को पड़ रहा है।धनतेरस के दिन लक्ष्मी के साथ धन्वन्तरि की पूजा की जाती है।

दिवाली का त्योहार कुछ ही दिनों में मनाया जाएगा। दिवाली से दो दिन पहले धनतेरस का त्योहार भी बड़ी धूम से मनाया जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान धनवांतरी का जन्म हुआ था। इस दिन कुबेर और मां लक्ष्मी की पूजा भी की जाती है। हिंदू मान्यता के अनुसार धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। 

सिर्फ झाड़ू ही नहीं बल्कि इस दिन कई तरह के सामानों को खरीदना शुभ माना जाता है। मगर लोग धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदना सबसे शुभ मानते हैं। झाड़ू को खरीदने के लिए भी आपको कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। आइए आपको बताते हैं झाड़ू को खदीदते समय भी किन बातों को ध्यान रखना आवश्यक है।

धनतेरस पर नई झाड़ू खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान

1. रात के समय घर में झाड़ू नहीं लगानी चाहिए, हिन्दू धर्म में इसकी मनाही है।

2. झाड़ू को कहीं ऐसी जगह छिपा कर रखना चाहिए जहां किसी की नजर ना पड़े।

3. झाड़ू को हमेशा घर की उत्तर दिशा में रखें। इसे शुभ माना जाता है और कहा जाता है कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।

4. कभी भी अपने बेडरूम में या अपने डाइनिंग हॉल में कभी झाड़ू नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से आपके स्वास्थ्य बिगड़ जाता है।

5. झाड़ू को कभी खड़ा करके नहीं रखना चाहिए। इसे जलाने से बचाना चाहिए वरना इससे लक्ष्मी जी नाराज हो जाती है। 

6. झाड़ू को धनतेरस के दिन खरीदना शुभ माना गया है लेकिन कोशिक करें कि मंगलवार, शनिवाल और रविवार को भूलकर भी झाड़ू ना खरीदें। ऐसा करना अशुभ होता है और ऐसा करने से घर में कलह का वातावरण बन सकता है। 

7.दिवाली के समय और धनतेरस के दिन मंदिर में झाड़ू दान करना शुभ माना गया है।आप झाड़ू को मंदिर में सूर्योदय से पहले दान कर सकते हैं। ऐसा करना आपके और आपके परिवार के माहौल के लिए अच्छा होता है।

Web Title: Dhanteras 2019: dhanteras par jhadu kharidna, the broom will kept in this place at home

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे