Dhanteras 2019: धनतेरस की रात घर के इन 7 कोनों में जलाएं दीया, जमकर बरसेगा धन

By मेघना वर्मा | Published: October 25, 2019 09:38 AM2019-10-25T09:38:55+5:302019-10-25T16:19:59+5:30

Dhanteras Par Diya Jalane Ki Vidhi: धनतेरस के ही दिन लोग अपने घरों में अंधेर का अंत करके उजाला करते हैं और दीया जलाते हैं। वहीं धनतेरस के दिन लोग अपने-अपने घरों में दीया जलाते हैं।

Dhanteras 2019: dhanteras par diya jalane ki vidhi, Diya on Dhanteras | Dhanteras 2019: धनतेरस की रात घर के इन 7 कोनों में जलाएं दीया, जमकर बरसेगा धन

Dhanteras 2019: धनतेरस की रात घर के इन 7 कोनों में जलाएं दीया, जमकर बरसेगा धन

Highlightsआज यानी 25 अक्टूबर को देश भर में धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है।धनतेरस के दिन लक्ष्मी के साथ धन्वन्तरि की पूजा की जाती है।

धनतेरस का शुभ पर्व आज देश भर में मनाया जा रहा है। लोग इस पर्व को अपने-अपने अंदाज में मना रहे हैं। कोई घर को सजा रहा है तो कोई घर की साफ-सफाई कर रहा है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ धनवंतरी की पूजा भी की जाती है। 

धनतेरस के ही दिन लोग अपने घरों में अंधेर का अंत करके उजाला करते हैं और दीया जलाते हैं। वहीं धनतेरस के दिन लोग अपने-अपने घरों में दीया जलाते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि घर के कुछ कोनों में दीया जलाना बेहद शुभ माना जाता है। आइए हम बताते हैं आपको कि धनतेरस पर घर के इस कोने में दीया जरूर जलाना चाहिए।

यहाँ देखें :- धनतेरस को भूलकर भी ना खरीदें ये चीजें

1. पहला दीया

सबसे पहला दीया आपको यम के नाम का जलाना चाहिए। इसे घर के मुख्य द्वार पर दक्षिण की ओर कूड़े के ढेर के पास रखना चाहिए। 

2. दूसरा दीया

दूसरे दीये को रात में देवालय में रखना चाहिए। ये दीया शुद्ध घी का होना चाहिए। यह बेहद शुभ माना जाता है। 

3. तीसरा दीया

धनतेरस के दिन एक दीया घर के मुख्य द्वार पर और एक आपके दरवाजे के बाहर जलाएं। 

4. चौथा दीया

एक दीया आपको पीपल के पत्ते के नीचे जलाना चाहिए। इस दीये को जलाने के बाद आपको पीछे मुड़ कर नहीं देखना चाहिए। 

5. पांचवा दीया

धनतेरस के दिन घर पर कचरा रखने की जगह पर और घर के बाथरूम में आपको दीया जरूर रखना चाहिए। इसे भी शुभ बताया जाता है। 

6. छठंवा दीया

एक दीया आपको अपने घर की छत पर रखना चाहिए। आप चाहें तो छत के चारों कोनों में दीया जला सकते हैं।

7. सातंवा दीया

धनतेरस पर सातंवा दीया रसोईघर में रखना चाहिए। रसोई घर का सबसे अभिन्न अंग है तो इसमें आपको दीया जरूर रखना चाहिए।

English summary :
Dhanteras Festival Celebrating all over india On the day of Dhanteras, people light lamps in their homes. But do you know that lighting a lamps in some corners of the house is considered very auspicious according to vastu. we are going to share some importance tips which corner is auspicious for lamp on Dhanteras.


Web Title: Dhanteras 2019: dhanteras par diya jalane ki vidhi, Diya on Dhanteras

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे