Dhanteras 2019: धनतेरस पर नहीं खरीद सकते सोना-चांदी तो सस्ती सी इन 3 चीजों को जरूर खरीदें, बनी रहेगी लक्ष्मी मां की कृपा

By मेघना वर्मा | Published: October 21, 2019 04:16 PM2019-10-21T16:16:27+5:302019-10-21T16:16:27+5:30

धनतेरस पर जो लोग सोना चांदी नहीं खरीदते उन्हें नीचे दी हुई 3 सस्ती चीजों को इस दिन जरूर खरीदना चाहिए। इसे बेहद शुभ माना जाता है। 

Dhanteras 2019: buy these things on dhanteras, dhanteras par kya kya kharidna chahiye | Dhanteras 2019: धनतेरस पर नहीं खरीद सकते सोना-चांदी तो सस्ती सी इन 3 चीजों को जरूर खरीदें, बनी रहेगी लक्ष्मी मां की कृपा

Dhanteras 2019: धनतेरस पर नहीं खरीद सकते सोना-चांदी तो सस्ती सी इन 3 चीजों को जरूर खरीदें, बनी रहेगी लक्ष्मी मां की कृपा

Highlightsइस साल धनतेरस 25 अक्टूबर को पड़ रहा है।मान्यता है कि दिवाली वाले दिन ही श्रीराम, लकांपति रावण का वध करके अयोध्या वापिस आए थे।

दिवाली का पर्व इस साल 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। उसी से एक दिन पहले धनतेरस के त्योहार पर खरीददारी करने का प्रचलन है। माना जाता है कि इस दिन नया सामान खरीदने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है। लोग इस दिन अपने घर में नए बर्तन और सोने चांदी की नयी चीजें खरीद कर लाते हैं। सिर्फ यही नहीं धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी की पूजा करना भी बेहद शुभ माना जाता है।  इस साल धनतेरस 25 अक्टूबर को मनाया जाना है।  

कार्तिक महीने के शुरू होते ही त्योहारों का मौसम शुरू हो जाता है। मान्यता है कि दिवाली वाले दिन ही श्रीराम, लकांपति रावण का वध करके अयोध्या वापिस आए थे। इसी वजह से लोगों ने इस दिन अपने घरों में दीये जलाए थे। तभी से दिवाली का ये पावन पर्व हर साल मनाया जाता है। वहीं धनतेरस पर जो लोग सोना चांदी नहीं खरीदते उन्हें नीचे दी हुई 3 सस्ती चीजों को इस दिन जरूर खरीदना चाहिए। इसे बेहद शुभ माना जाता है। 

दिवाली से पहले कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी को मनाया जाने वाले धनतेरस को लेकर भी काफी मान्यताएं हैं। माना जाता है कि इसी दिन समुद्र मंथन के दौरान, अमृत का कलश लेकर धन्वन्तरी प्रकट हुए थे। इसीलिए इस दिन धन्वन्तरि देव की उपासना भी की जाती है। धनतेरस के दिन कुछ चीजों को खरदीना शुभ जरूर होता है-

1. खड़ी धनिया

दिवाली की पूजा में लक्ष्मी जी पर खड़ी धनिया (मसाले वाली) चढ़ाई जाती है। माना जाता है कि मां लक्ष्मी को धनिया बहुत प्रिय होती है। तो धनतेरस के दिन आप अपने घर साबुत धनिया खरीद कर ला सकते हैं। ऐसा करना शुभ माना जाता है। 

2. पानी का कोई बर्तन

दिवाली से पहले धनतेरस के दिन लोग अपने घर के लिए बर्तन खरीदते हैं। मगर आप ध्यान दें कि ये बर्तन कोई पानी का बर्तन हो। और इसे घर लाकर इसमें पानी भर दें। इसे खाली ना रखें।

3. चम्मच

इस दिन जो लोग सोना या चांदी नहीं खरीद सकते। वो अपने घर चम्मच जरूर खरीद कर लाएं। मगर उस चम्मच को पूजा घर में रखें और उसकी रोज पूजा करें। उस चम्मच को इस्तेमाल ना करें।

Web Title: Dhanteras 2019: buy these things on dhanteras, dhanteras par kya kya kharidna chahiye

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे