अरविंद केजरीवाल ने 29 अक्टूबर से ही DTC बसों में महिलाओं के सफर को क्यों किया फ्री, ये है वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 15, 2019 01:50 PM2019-08-15T13:50:01+5:302019-08-15T13:50:01+5:30

अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले 3 जून को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए ऐलान किया था कि जल्द से जल्द दिल्ली में मेट्रो और डीटीसी बसों में महिलाओं का किराया फ्री कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा था कि इसे लागू करने में 2 से 3 महीने का वक्त लगेगा।

Delhi Arvind Kejriwal announces free dtc bus ride for women from 29th October, 2019 bhai dooj festival | अरविंद केजरीवाल ने 29 अक्टूबर से ही DTC बसों में महिलाओं के सफर को क्यों किया फ्री, ये है वजह

महिलाएं मुफ्त में कर सकेंगी डीटीसी बसों से यात्रा (फाइल फोटो)

Highlightsदिल्ली में 29 अक्टूबर से महिलाओं के लिए डीटीसी बस फ्री, सीएम केजरीवाल का ऐलानमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 15 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन दिया दिल्ली की महिलाओं को तोहफा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रक्षा बंधन के मौके पर गुरुवार को एक बड़ा ऐलान किया। इसके अनुसार इसी साल 29 अक्टूबर से दिल्ली के सभी बसों में महिलाएं मुफ्त में यात्रा कर सकेंगी। केजरीवाल ने कहा- 'आज रक्षा बंधन पर घोषणा करता हूं दिल्ली की सभी बसों में 29 अक्टूबर से महिलाओं का सफर फ्री होगा।' साथ ही केजरीवाल ने यह जानकारी भी दी कि दिल्ली सरकार मेट्रो से भी सफर फ्री करने की मांग कर रही है। 

इससे पहले 3 जून को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए केजरीवाल ने ऐलान किया था कि जल्द से जल्द दिल्ली में मेट्रो और डीटीसी बसों में महिलाओं का किराया फ्री कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा था कि इसे लागू करने में 2 से 3 महीने का वक्त लगेगा। हालांकि, दिल्ली मेट्रो ने कहा था कि पूरी योजना पर काम करने में कम से कम 8 या 9 महीने लग सकते हैं।

केजरीवाल ने 29 अक्टूबर से क्यों किया डीटीसी बसों को महिलाओं के लिए फ्री

अरविंद केजरीवाल ने 29 अक्टूबर से डीटीसी-क्लस्टर बसों को महिलाओं के लिए मुफ्त करने का अगर फैसला लिया है तो इसमें भी एक खास वजह है। दरअसल, 29 अक्टूबर को इस साल भैया दूज का त्योहार है। भैया दूज का त्योहार दिवाली के बाद मनाया जाता है। इस बार दिवाली 27 अक्टूबर है जबकि गोवर्धन पूजा 28 अक्टूबर को पड़ रहा है। वहीं, छोटी दिवाली 26 तारीख और धनतेरस 25 अक्टूबर को पड़ेगा।

भाई-बहन के प्रेम को समर्पित है भाई-दूज का त्योहार

रक्षाबंधन की तरह भाई-दूज का त्योहार भी बहन और भाइयों को समर्पित होता है। इस त्योहार को भातृ द्वितीया और यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। भारत में भाई दूज का काफी महत्व है। इस दिन बहनें अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगाती हैं और उनके लंबे उम्र की कामना के लिए पूजा करती हैं।

Web Title: Delhi Arvind Kejriwal announces free dtc bus ride for women from 29th October, 2019 bhai dooj festival

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे