दिसंबर 2022: साल के आखिरी माह में लगेगा खरमास, आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट यहां

By रुस्तम राणा | Published: November 24, 2022 02:14 PM2022-11-24T14:14:21+5:302022-11-24T14:14:21+5:30

16 दिसंबर को धनु संक्रांति है। इस दिन सूर्य ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जो 14 जनवरी मकर संक्रांति तक इसी राशि में रहेंगे। धनु संक्रांति के दिन स्नान दान का महत्व है। सूर्य के धनु राशि में रहने पर खरमास लगता है। खरमास में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं।

December 2022 Vrat Tyohar List | दिसंबर 2022: साल के आखिरी माह में लगेगा खरमास, आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट यहां

दिसंबर 2022: साल के आखिरी माह में लगेगा खरमास, आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट यहां

December 2022 Vrat Tyohar List : दिसंबर माह में कई प्रमुख व्रत एवं त्योहार आएंगे। साल का अंतिम माह व्रत एवं त्योहार की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। दिसंबर माह के पहले सप्ताह में मोक्षदा एकादशी व्रत पड़ रहा है। भगवान विष्णु की कृपा और मोक्ष की प्राप्ति के लिए किया जाने वाला यह व्रत 3 दिसंबर, शनिवार को पड़ेगा। मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोक्षदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। 8 दिसंबर, गुरुवार को मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत रखा जाएगा। जबकि 9 दिसंबर से पौष माह प्रारंभ हो जाएगा। उत्तर भारत में पौष माह में कड़ाके की ठंड पड़ती है।  

वहीं 16 दिसंबर को धनु संक्रांति है। इस दिन सूर्य ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे, जो 14 जनवरी मकर संक्रांति तक इसी राशि में रहेंगे। धनु संक्रांति के दिन स्नान दान का महत्व है। सूर्य के धनु राशि में रहने पर खरमास लगता है। खरमास में कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। इस दौरान भगवान सूर्य की उपासना करनी चाहिए। 

वहीं 19 दिसंबर को सफला एकादशी व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, सफला एकादशी के दिन व्रत करने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है। 23 दिसंबर को पौष अमावस्या व्रत रखा जाएगा। हिन्दू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन पितरों की आत्म शांति के तर्पण एवं दान-पुण्य के कार्य किए जाते हैं।  

25 दिसंबर को क्रिसमस डे मना जाएगा। 'क्रिसमस डे' ईसाई समुदाय का प्रमुख त्योहार है। दुनियाभर में यह त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाता है। इस पर्व में सेंटा क्लॉज का गिफ्ट और रंग-बिरंगी लाइटों से सजा क्रिसमस ट्री का खास महत्व माना जाता है। गिफ्ट के लिए बच्चों को खासतौर पर सफेद दाढ़ी-मूँछों वाले सेंटा का इंतजार रहता है। 

दिसंबर महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहार की लिस्ट यहां देखें

3 दिसंबर 2022, शनिवार- मोक्षदा एकादशी
5 दिसंबर 2022, सोमवार- प्रदोष व्रत (शुक्ल)
8 दिसंबर 2022, गुरुवार- मार्गशीर्ष पूर्णिमा व्रत
11 दिसंबर 2022, रविवार- संकष्टी चतुर्थी
16 दिसंबर 2022, शुक्रवार- धनु संक्रांति (सूर्य का धनु राशि में प्रवेश)
19 दिसंबर 2022, सोमवार- सफला एकादशी
21 दिसंबर 2022, बुधवार- प्रदोष व्रत (कृष्ण), मासिक शिवरात्रि
23 दिसंबर 2022, शुक्रवार- पौष अमावस्या
25 दिसंबर 2022, रविवार- क्रिसमस

दिसंबर माह में विवाह के लिए केवल 6 मुहूर्त हैं - 

4 दिसंबर 2022, रविवार
5 दिसंबर 2022, सोमवार
6 दिसंबर 2022, मंगलवार
7 दिसंबर 2022, बुधवार
9 दिसंबर 2022, शुक्रवार
14 दिसंबर 2022, बुधवार

Web Title: December 2022 Vrat Tyohar List

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे