आपके जन्म का दिन खोलता है स्वभाव से जुड़े कई राज, जानिए यहां
By गुलनीत कौर | Published: May 20, 2019 10:59 AM2019-05-20T10:59:03+5:302019-05-20T10:59:03+5:30
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के जन्म का समय, दिन, वार, महीना और यहां तक कि साल भी उसके स्वभाव पर खास प्रभाव डालता है। इससे उसका वर्तमान और आने वाला कल निश्चित होता है।
हिन्दू शास्त्रों में विद्यमान ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के जन्म का समय, दिन, वार, महीना और यहां तक कि साल भी उसके स्वभाव पर खास प्रभाव डालता है। इससे उसका वर्तमान और आने वाला कल निश्चित होता है। उसके व्यक्तित्व की कई बातों का उसके जन्म के समय, दिन या महीने से ही पता लगाया जा सकता है। तो चलिए आज आपको दिन यानी वार के हिसाब से व्यक्ति के स्वभाव से जुड़े राज बताते हैं।
सोमवार - सोमवार को जन्म लेने वाले लोग मूडी स्वभाव के होते हैं। जब मन चाहा किसी से बात की और अगर मन नहीं है तो अकेले रहना पसंद करते हैं। भाग्य के मामले में ये लोग उतार-चढ़ाव देखते हैं। मगर शादी के बाद इनका भाग्य बेहतर हो जाता है
मंगलवार - जिनका जन्म सप्ताह के दूसरे दिन यानी मंगलवार के दिन होता है स्वभाव से ये लोग क्रोधी होते हैं। इन्हें अचानक ही बहुत तेज का गुस्सा आता है। कई बार गुस्से के चलते इन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। अगर ये अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें तो जीवन में सब कुछ पा सकते हैं
बुधवार - बुधवार को जन्म लेने वाले लोगों को हर काम परफेक्ट तरीके से करना पसंद होता है। कई बार्ये लोग खुद को अहंकार में आकर परफेक्ट मानने लगते हैं। कान में किस्मत भी इनका साथ देती है
गुरूवार - भाग्य उन लोगों के साथ हरदम होता है जिनका जन्म गुरूवार के दिन होता है। भगवान की इनपर खास कृपा होती है। ये लोग सभाव से मिलनसार होते हैं। जल्दी ही लोगों पर विश्वास भी कर लेते हैं
शुक्रवार - इस दिन जन्म लेने वाले लोगों के स्वभाव में विनम्रता कूट कूटकर भरी होती है। ये लोग आध्यात्मिक भी होते हैं। यहे एकारण है कि ईश्वर की इनपर असीम कृपा रहती है। इन्हें बस अपने लापरवाह रवैये से बचना होगा
शनिवार - यदि शनिवार के दिन जन्म हुआ है तो ऐसे लोग संघर्ष वाला जीवन जीते हैं। मगर बावजूद इसके बेहद मेहनती होते हैं और अपनी मेहनत से सफलता को पाकर ही रहते हैं। मेहनती होते हैं। इन्हें बस जीवन में बुरी आदतों से बचना चाहिए
रविवार - इस दिन जन्म लेने वाले लोग स्वभाव से कुशल होते हैं। ये लोग अपनी कुशलता से सब कुछ पाकर रहते हैं। समाज में खूब नाम भी कमाते हैं। मगर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हमेशा इनके रास्ते में आती हैं। इसलिए इन्हें सेहत के प्रति सतर्क रहना चाहिए