Dahi Handi 2019: दही-हांडी पर इन खास Images, Facebook, Sticker और Whatsapp मैसेज के जरिए दें बधाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 23, 2019 02:28 PM2019-08-23T14:28:09+5:302019-08-23T14:28:09+5:30

Dahi Handi 2019: दही-हांडी का उत्सव मुख्य रूप से महाराष्ट्र और गुजरात में मनाया जाता है। वैसे, समय के साथ इसका प्रचलन देश के दूसरे हिस्सों में भी खूब बढ़ गया है।

Dahi Handi 2019 top 10 wish msg Hindi quotes Govinda image facebook whatsapp status | Dahi Handi 2019: दही-हांडी पर इन खास Images, Facebook, Sticker और Whatsapp मैसेज के जरिए दें बधाई

जन्माष्टमी के बाद मनाया जाता है दही-हांडी का उत्सव (फाइल फोटो)

HighlightsDahi Handi 2019: जन्माष्टमी के अगले दिन मनाया जाता है दही-हांडी का उत्सवश्रीकृष्ण के बाल लीलाओं को समर्पित है दही-हांडी का उत्सव, महाराष्ट्र में धूमधाम से मनाया जाता है ये उत्सव

Dahi Handi 2019: हर साल जन्माष्टमी का त्योहार दही-हांडी की मस्ती के साथ और भी खास बन जाता है। महाराष्ट्र और गुजरात में तो दही-हांडी बहुत धूमधाम से मनाया जाता है लेकिन समय के साथ-साथ यह देश भर के दूसरे क्षेत्रों में भी लोकप्रिय हो गया है। जन्माष्टमी के ठीक अगले दिन दही-हांडी मनाया जाता है। दही हांडी का उत्सव दरअसल श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं को समर्पित है।

इस दिन शहरों की गलियों और पार्क आदि स्थानों पर ऊंचाई पर दही या मक्खन के मटके लटकाये जाते हैं। वहीं, युवा और किशोर तबके के लड़कों की टोली एक के ऊपर एक चढ़ कर 'ह्यूमन पिरामिड' जैसी श्रृंखला बनाते हैं और ऊंचाई तक पहुंचते हैं।  इसके बाद सबसे ऊपर खड़ा लड़का वहां ऊंचाई पर टंगे मटके को तोड़ता है जिसमें मक्खन या दही रखी हुई होती है। इस मौके पर आप भी अपने प्रियजनों, दोस्तों और परिवार वालों को दही हांडी की बधाई मस्ती और प्यार भरे संदेशों के जरिए दे सकते हैं। यहां देखिए हिंदी सहित मराठी के दही हांडी के संदेश और Whatsapp स्टेटस....

1. दही की हांडी,
  बारिश की फुहार,
माखन चुराने आए नंदलाल,
मुबारक हो आपको जन्माष्टमी का त्योहार
दही हांडी की शुभकामनाएं।

2. नटखट माखन चोर,
 यशोदा मैया का दुलारा,
 माखने चुराने और मटकी फोड़ने,
 देखो कृष्ण-कन्हैया आया है
 दही हांडी की शुभकामनाएं।

3. कृष्णा की शक्ति और कन्हैया की भक्ति से आपको खुशी की बहार मिले
   कृष्ण की कृपा से हर कदम पर सफलता मिले
   हैप्पी दही-हांडी

4. प्रेम से कृष्ण का नाम जपो
   पूरी होगी दिली की हर इच्छा
   तल्लीन हो जाओ कृष्ण की अराधना में
   जीवन खुशहाल कर देगी उनकी महिमा
   दही-हांडी की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं

5. गोकुल है जिनका वास
   संग करे जो गोपियो के रास
   देवकी-यशोदा जिनकी मैया
   ऐसे हैं हमारे कृष्ण कन्हैया
   Happy Dahi Handi 2019
  
6. राधे जी का प्रेम
  मुरली की मिठास
  माखन का स्वाद
  गोपियों का रास
  इन्ही से मिलकर बनता है
  दही हांडी का दिन खास
   Happy Dahi Handi 2019 

7. गोविंदा आला रे आला....
  जर मटकी संभाल बृजबाला
  हैप्पी दही हांडी

8. एक तरफ सांवले कृष्ण, दूसरी तरफ राधिका गोरी,
   जैसे एक-दूसरे से मिल गए हों चाँद-चकोरी…
   दही-हांडी की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं

9.  देखो फिर आया दही हांडी का उत्सव    
    माखन की हांडी ने फिर बढ़ाई है मिठास
    कान्हा की लील है सबसे प्यारी
    वो दे तुम्हे दुनिया भर की खुशियां सारी
    दही-हांडी की शुभकामनाएं

10.  कृष्णा का नाम लो सहारा मिलेगा, यह जीवन ना तुमको दोबारा मिलेगा
   कृष्णा जिनका नाम, गोकुल जिनका धाम, ऐसे श्री कृष्णा भगवन को, हम सबका प्रणाम

Happy Dahi Handi

Web Title: Dahi Handi 2019 top 10 wish msg Hindi quotes Govinda image facebook whatsapp status

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे