कोरोना के बीच खुल गए सभी धार्मिक स्थल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने की पहली पूजा- दर्शन के लिए इन बातों का रखना होगा ध्यान

By मेघना वर्मा | Published: June 8, 2020 08:23 AM2020-06-08T08:23:54+5:302020-06-08T08:23:54+5:30

आज यानी 8 जून से देश भर के ज्यादातर धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति मिल गई है। मां वैष्णों देवी और मथुरा-वृंदावन के मंदिर नहीं खोलें गए हैं।

coronavirus unlock 1 lockdown 5 temple and religious place re-open from 8 june, Yogi Adityanath worship, know the rules | कोरोना के बीच खुल गए सभी धार्मिक स्थल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने की पहली पूजा- दर्शन के लिए इन बातों का रखना होगा ध्यान

कोरोना के बीच खुल गए सभी धार्मिक स्थल, सीएम योगी आदित्यनाथ ने की पहली पूजा- दर्शन के लिए इन बातों का रखना होगा ध्यान

Highlightsकोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है ऐसे में सरकार ने सभी धार्मिक स्थलों को खोलने की अनुमति दे दी है।सिर्फ धार्मिक स्थल ही नहीं बल्कि देश भर में मॉल और रेस्टरोरेंट भी खोले जाने हैं।

भारत में कोरोना केस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। रोजाना औसतन हजारों मामले नए सामने आ रहे हैं। इसी बीच सरकार ने नई गाइडलाइंस के साथ देश के कई हिस्सों में धार्मिक स्थलों को खोलने की इजाजत दे दी है। एक जून से सरकार ने देश में लॉकडाउन 5.0 यानी अनलॉक 1.0 की शुरुआत की थी। इसी फेज में आज से यानी 8 जून से देश के कई हिस्सों में धार्मिक स्थलों को खोल दिया गया है। 

राजधानी दिल्ली की बात करें तो बीते कई दिनों में लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसके बावजूद मंदिरों को खोलने की अनुमति दे दी है। जिसके चलते ही मदिरों में सुबह से लोग दर्शन करने के लिए आ रहे हैं। वहीं गोरखपुर के भी सभी धार्मिक स्थलों को खोल दिया गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने आज सवेरे गोरखपुर मंदिर में पूजा-अर्चना की। 

वहीं दिल्ली के जामा मस्जिद को फिर से खोला जाएगा। गृह मंत्रालय ने इसकी अनुमति दे दी है। लोग आज से ही मस्जिदों में नमाज पढ़ने जा सकेंगे। कोविड-19 को देखते हुए कुछ नियम भी बनाए गए हैं जिनको ध्यान में रखते हुए ही आप मंदिर या मस्जिद के अंदर प्रार्थना कर पाएंगे। 

बैंगलूर के श्री गोडा गणपति मंदिर के बाहर भी भक्तों की भीड़ देखी गई। कर्नाटक की इस मंदिर के बाहर लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आए। 


वहीं दिल्ली के झंडेवालान मंदिर, बंगला साहिब गुरुद्वारा, और चांदनी चौक के गौरी शंकर मंदिर में भी लोग दर्शन के लिए आए। दिल्ली के ही कालका जी मंदिर में भी भगवान के दर्शन के लिए लोग दिखाई दिए। महीनों बाद धार्मिक स्थलों को खोले जाने पर  लोग यहां दर्शन को आ रहे हैं। 

वहीं लखनऊ के ईदगाह मस्जिद में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए लोगों ने नमाज अदा की। गृह मंत्रालय के आदेश के अनुसार लोगों की पहले थर्मल जांच की गई इसके बाद उन्हें अंदर आने की अनुमति मिली। नमाज अदा करते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया।

इन नियमों का सख्ती से करना होगा पालन
भले ही आज से सभी धार्मिक स्थल खुल गए हों मगर आपको मंदिर में प्रवेश के लिए कुछ नियमों का पालन करना जरूरी होगा...

एक-दूसरे से 6 फीट की दूरी बनाकर रखना
मास्क है अनिवार्य
सैनिटाइज़र भी जरूरी
आरोग्य सेतु ऐप
साबुन से हाथ धोने का इंतजाम
जूते-चप्पल गाड़ी में ही उतारने होंगे
प्रार्थना/इबादत के लिए घर से चटाई लाएं
मूर्ति-किताब छूने पर मनाही, प्रसाद वितरण पर रोक
भजन-कीर्तन का सामूहिक कार्यक्रम नहीं होगा

Web Title: coronavirus unlock 1 lockdown 5 temple and religious place re-open from 8 june, Yogi Adityanath worship, know the rules

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे