Chandra Grahan 2022: सूर्य ग्रहण के बाद 15 दिन बाद लगने जा रहा है साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें तिथि, समय
By रुस्तम राणा | Published: April 30, 2022 04:49 PM2022-04-30T16:49:14+5:302022-04-30T16:49:14+5:30
साल 2022 में दो चंद्र ग्रहण लगेंगे, जिसमें से पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन लगेगा, जबकि दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर में लगेगा।
सूर्य ग्रहण के बाद अब 15-16 दिनों के अंतराल में साल का पहला चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। यह साल का पहला चंद्र ग्रहण होगा। ज्योतिष और धार्मिक नजरिए से ग्रहण काल को अच्छा नहीं माना जाता है। यही कारण है कि इस अवधि में पूजा-पाठ के अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यों को नहीं किया जाता है। साल 2022 में दो चंद्र ग्रहण लगेंगे, जिसमें से पहला चंद्र ग्रहण वैशाख पूर्णिमा के दिन लगेगा, जबकि दूसरा और आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर में लगेगा। आइए जानते हैं कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण?
साल का पहला चंद्र ग्रहण
साल का पहला चंद्र ग्रहण 16 मई सोमवार को लगेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा जो यह चंद्र ग्रहण साउथ-वेस्ट यूरोप, साउथ-वेस्ट एशिया, अफ्रीका, नॉर्थ अमेरिका के ज्यादातर हिस्सों, साउथ अमेरिका, प्रशांत महासागर, हिंद महासागर अंटार्कटिका और अटलांटिक महासागर से दिखाई देगा।
चंद्र ग्रहण का समय
भारत के समयानुसार सोमवार 16 मई 2022 को चंद्र ग्रहण सुबह 08:59 बजे से लेकर 10:23 बजे तक रहेगा। यह पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा. भारत में इस चंद्र ग्रहण की दृश्यता शून्य होगी, इसलिए यहां इसका सूतक काल नहीं लगेगा।
कब लगेगा दूसरा चंद्र ग्रहण
इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण मंगलवार 8 नवंबर 2022 को लगेगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में कुछ जगहों पर देखा जा सकेगा, इसलिए भारत में इस ग्रहण का धार्मिक प्रभाव और सूतक मान्य होगा।
चंद्र ग्रहण के दौरान सावधानियां
वैसे तो इस दौरान सूतक काल प्रभावी नहीं होगा। किंतु धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहण के दौरान कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना आवश्यक होता है। सूतक काल में खाने-पकाने, पूजा-पाठ से परहेज करना चाहिए। इस दौरान मन में ईश्वर की आराधना करनी चाहिए। ग्रहण के बाद स्नान जरूर करें। पूरे घर में गंगाजल छिड़कर उसे शुद्ध करना चाहिए। इस अवधि में गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। चंद्र ग्रहण के दौरान शिव आराधना करने से लाभ मिलता है।