बुद्ध पूर्णिमा विशेष: करें ये उपाय, होगी धन की वर्षा

By गुलनीत कौर | Published: April 30, 2018 10:29 AM2018-04-30T10:29:54+5:302018-04-30T10:29:54+5:30

ऐसी मान्यता है कि इसीदिन गौतम बुद्ध (भगवान बुद्ध) को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इसी महत्वपूर्ण तिथि को प्रति वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है।

Buddha Purnima 2018: Things to do to achieve success, fortune and money | बुद्ध पूर्णिमा विशेष: करें ये उपाय, होगी धन की वर्षा

बुद्ध पूर्णिमा विशेष: करें ये उपाय, होगी धन की वर्षा

आज यानी 30 अप्रैल को वैशाख मास की पूर्णिमा तिथि है। इसे 'बुद्ध पूर्णिमा' या 'गुरु पूर्णिमा' के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इसीदिन गौतम बुद्ध (भगवान बुद्ध) को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इसी महत्वपूर्ण तिथि को प्रति वर्ष धूमधाम से मनाया जाता है। विभिन्न धार्मिक ग्रंथों में भगवान बुद्ध को भगवान विष्णु का अवतार भी माना जाता है। भारत के विभिन्न राज्यों में इसे अलग-अलग रूप से मनाया जाता है। प्रति माह पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि का अपना महत्व होता है परंतु वैशाख मास की पूर्णिमा को बेहद महत्ता दी जाती है। शास्त्रों  के अनुसार इस दिन विशेष उपाय करने से दुखों का नाश होता है और पारिवारिक हुशियाँ मिलती हैं। आगे जानिए बुद्ध पूर्णिमा के दिन किए जाने वाले विशेष उपाय

- पूर्णिमा के दिन सुबह समय से उठकर स्नान करें और पूरे घर की साफ-सफाई अवश्य करें। इसके बाद ही पूजा करें
- पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का महत्व है। पूजा के बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें
- घर के मुख्य द्वार पर हल्दी या कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं। यह शुभ माना जाता है
- कार्यस्थल पर भी गंगाजल का छिड़काव करें और यदि संभव तो हो कुमकुम के इस्तेमाल से स्वास्तिक का चिह्न भी बनाएं
- पूर्णिमा के शुभ दिन पर कार्यस्थल पर लक्ष्मी-नायारम की मूर्ति स्थापित करें। मूर्ति स्थापित करने के बाद उसके आगे घी का दीपक जलाएं

- पूर्णिमा के दिन खीर बनाने की प्रथा है। खीर बनाकर पहले भगवान को भोग लगाएं और इसके बाद घर के सदस्यों में बांट दें। मान्यता है कि ऐसा करने से परिवार वालों में आपसी प्रेम बना रहता है और पैसे की कमी भी दूर होती है
- संभव हो तो पूर्णिमा के दिन किसी तीर्थ स्थल के दर्शन करें और पवित्र जल में स्नान भी करें। पूर्णिमा के दिन गंगा स्नान का महत्व होता है
- पूर्णिमा का व्रत करने के विभिन्न लाभ होते हैं। इसदिन व्रत ना भी करें तो सुबह भगवान विष्णु की पूजा अवश्य करें और शाम में चन्द्रमा को जल अर्पित करें। ऐसा करने से मन माँगी मुराद पूरी होती है

Web Title: Buddha Purnima 2018: Things to do to achieve success, fortune and money

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे