Balarama Jayanti 2020: प्रभु बलराम से जुड़ी ये 10 बातें नहीं जानते होंगे आप
By गुणातीत ओझा | Published: August 9, 2020 05:33 PM2020-08-09T17:33:30+5:302020-08-09T17:35:09+5:30
आज 9 अगस्त रविवार को पूरे देश में बलराम जयंती मनाई जा रही है। बलराम जी या बलदाऊ जी को आमतौर लोग भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई के रूप में ही जानते हैं, लेकिन पौराणिक ग्रंथों में इनकी महिमा इससे बहुत आगे है। बलराम के शक्तिबल से सभी परिचित हैं।
बलराम जयंती 9 अगस्त 2020 यानी आज मनाई जा रही है। प्रभु बलराम को भगवान विष्णु का 8वां अवतार माना गया है। इस दिन भगवान शेषनाग ने द्वापर युग में श्रीकृष्ण के बड़े भाई के रूप में जन्म लिया था। शक्ति के प्रतीक बलराम भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई थे, इन्हें आज्ञाकारी पुत्र, आदर्श भाई और एक आदर्श पति भी माना जाता है। श्री कृष्ण की लीलाएं इतनी महान हैं कि बलराम की ओर ध्यान बहुत कम जाता है। लेकिन श्री कृष्ण भी इन्हें बहुत मानते थे। जानिए 10 प्रमुख बातें...
1.बलराम जयंती/ हलषष्ठी/ ललही छठ 9 अगस्त 2020 यानी आज मनाई जाएगी
2.बलदेव को भगवान विष्णु का 8वां अवतार माना गया है
3.भगवान बलराम को बलदेव,बलभद्र और हलायुध के नाम से भी जाना जाता है
4.भगवान बलराम को नागों के अवतार के रूप में भी पूजा जाता है,जिस पर भगवान विष्णु की पूजा होती है।
5.उत्तर भारत में बलराम जयंती को हल षष्ठी और ललही छठ के रूप में भी जाना जाता है। वहीं गुजरात में इसे राधन छठ के रूप मनाया जाता है, जबकि ब्रज क्षेत्र में यह बलदेव छठ नाम से लोकप्रिय है।
6.हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी पर बलराम जयंती मनाई जाती है। इस दिन भगवान शेषनाग ने द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई के रूप में जन्म लिया था।
7.बलराम जी का मुख्य शस्त्र हल और मूसल माना गया है और यही कारण है कि उन्हें हलधर के नाम से
जाना जाता है और उनके जन्म को हलषष्ठी भी कहा जाता है।
8.इस दिन धरती पर होने वाले हर तरह के अन्न, शाक-भाजी आदि को खाने का विशेष महत्व माना जाता है।
9. इस दिन हालांकि गाय के दूध या दूध से बने पदार्थ खाने की मनाही है।
10.इस दिन महिलाएं अपनी संतान की रक्षा और लंबी उम्र के लिए व्रत भी करती हैं।