25-30 मार्च तक इन 6 राशियों पर होने वाली है धन वर्षा, भोलेनाथ की कृपा से हर काम में मिलेगी सफलता

By उस्मान | Published: March 24, 2019 10:49 AM2019-03-24T10:49:11+5:302019-03-24T10:49:11+5:30

वैसे तो भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी भक्तों पर रहती है लेकिन अगले पांच दिन यानी 25 से 30 मार्च तक कुछ राशियों पर महाकाल की विशेष कृपा रहनी वाली है। इन लोगों को अगले हफ्ते कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है।

astrological remedy of Maish, Vrish, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh, Meen for job, money, marriage, love and business | 25-30 मार्च तक इन 6 राशियों पर होने वाली है धन वर्षा, भोलेनाथ की कृपा से हर काम में मिलेगी सफलता

फोटो- पिक्साबे

वैसे तो भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी भक्तों पर रहती है लेकिन अगले पांच दिन यानी 25 से 30 मार्च तक कुछ राशियों पर महाकाल की विशेष कृपा रहनी वाली है। इन लोगों को अगले हफ्ते कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। इतना ही नहीं उनका मन प्रसन्न रहेगा रहेगा और सभी कामों में सफलता मिलेगी। पंडित दिवाकर बता रहे हैं कौन-कौन सी है वह भाग्यशाली राशियां।

1) तुला, वृश्चिक
आपका शुभ समय 24 मार्च से शुरू हो रहा है। आने वाले दिनों में आपको सभी कामों में सफलता मिल सकती है। भगवान भोलेनाथ की कृपा से आपका कोई रुका हुआ कार्य आगे बढ़ सकता है। इतना ही नहीं आपको शिक्षा के क्षेत्र में कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। 

2) वृषभ, मिथुन
आपके ऊपर भोलेनाथ की कृपा दृष्टि हमेशा रहेगी जिससे आपको जीवन में सफलता हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता। जीवनसाथी की तरफ से खुशखबरी मिल सकती है। भोलेनाथ का नाम लेकर जिस कार्य की शुरुआत करेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी। इतना ही नहीं रुका हुआ पैसा आपको वापस मिल जाएगा। 

3) मीन 
इस हफ्ते बड़ा धन लाभ होने के संकेत दिखाई दे रहे हैं। भगवान भोलेनाथ की कृपा से आपका पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आप जीवन के हर मोड़ पर सफलता हासिल करते हुए आगे बढ़ेंगे। परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। कई महीनों से रुका हुआ कार्य फिर से शुरू होगा और सफलतापूर्वक पूर्ण हो जाएगा समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। 

4) कन्या
अगले हफ्ते आपकी अचानक किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके लिए बहुत ही शुभ साबित होने वाला है। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा, बेरोजगारों को रोजगार के साधन सुलभ होंगे। परिवार में माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आप अपने प्यार की बात अपने घरवालों से करोगे तो आप फायदे में रहोगे। और आपको आपका प्यार मिलते ही पहले अपने घर वालों से बात करें।

Web Title: astrological remedy of Maish, Vrish, Mithun, Kark, Singh, Kanya, Tula, Vrishchik, Dhanu, Makar, Kumbh, Meen for job, money, marriage, love and business

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे