अक्षय तृतीया 2018: राशि अनुसार इन चीजों की करें खरीदारी, माना जाता है शुभ

By गुलनीत कौर | Published: April 18, 2018 07:11 AM2018-04-18T07:11:20+5:302018-04-18T07:11:20+5:30

बुधवार सुबह 08:45 बजे के बाद चंद्रमा के उच्च राशि वृष में हो जाने से तथा सूर्य के उच्च राशि मे होने से इस दिन की शुभत्व में तीव्र वृद्धि होगा।

Akshaya Tritiya 2018: Buy these auspicious things according to your zodiac sign | अक्षय तृतीया 2018: राशि अनुसार इन चीजों की करें खरीदारी, माना जाता है शुभ

अक्षय तृतीया 2018: राशि अनुसार इन चीजों की करें खरीदारी, माना जाता है शुभ

अक्षय तृतीया  को हिन्दू धर्म में वर्ष की सबसे शुभ तिथियो में माना जाता है। इस दिन बन रहे विशेष ज्योतिष योग की सहायता से लोग नया व्यापार, शुभ कार्य आदि प्रारंभ करते हैं। इस बार 18 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। तृतीया तिथि एक दिन पहले ही 17 अप्रैल दिन मंगलवार की शाम 4 बजकर 48 मिनट से प्रारंभ हो जाएगी जो कि 18 अप्रैल की रात में 3 बजकर 4 मिनट तक विद्यमान रहेगी। 

अक्षय तृतिया पर बन रहे हैं 2 शुभ योग

सुबह 08:45 बजे के बाद चंद्रमा के उच्च राशि वृष में हो जाने से तथा सूर्य के उच्च राशि मे होने से इस दिन की शुभत्व में तीव्र वृद्धि होगा। पं दिवाकर त्रिपाठी जी की राय में इस बार अक्षय तृतीया का यह दिन व्यापार आदि कार्य के लिए अति शुभकारक है। साथ ही इस दिन आयुष्यमान योग तथा सिद्धि योग भी देर रात तक व्याप्त रहेगा।

पूजा का शुभ मुहूर्त

पं दिवाकर त्रिपाठी जी ने बताया कि व्यापारिक कार्य प्रारम्भ करने का सबसे महत्वपूर्ण मुहूर्त स्थिर लग्न होता है। इस बार अक्षय तृतीया पर दो स्थिर लग्न बन रहे हैं। सुबह 07:15 से 08:55 तक 'वृष' स्थिर लग्न एवं दूसरा स्थिर लग्न 'सिंह' दोपहर 1:40 बजे से 03:45 तक रहेगा। इसके अलावा एक और स्थिर लग्न 'वृश्चिक' भी बनेगा जो कि रात में 08:25 से 10:25 तक चलेगा। कृतिका नक्षत्र सम्पूर्ण दिन व्याप्त रहेगा। साथ ही इन तीनों स्थिर लग्नो में व्यापार आदि का आरंभ, पूजा-पाठ एवं धातु की खरीदारी शुभ मानी जा रही है।

अक्षय तृतीया पर राशि अनुसार करें ये दान

मेष राशि - सफेद स्वर्ण एवं पित स्वर्ण दोनों

वृष राशि - सफेद स्वर्ण , चांदी

मिथुन राशि - पीत स्वर्ण

कर्क राशि - सफेद स्वर्ण एवं ,चांदी दोनों

सिंह राशि - पीत स्वर्ण खरीदें, सफेद स्वर्ण एवं चांदी

कन्या राशि - पीत स्वर्ण

तुला राशि - सफेद स्वर्ण एवं चांदी

वृश्चिक राशि - पीत स्वर्ण एवं सफेद स्वर्ण दोनों

धनु राशि - पीत स्वर्ण

मकर राशि - सफेद स्वर्ण

कुम्भ राशि - पीत स्वर्ण

मीन राशि - पीत एवं सफेद दोनों  

English summary :
Akshaya Tritiya is considered to be the most auspicious day of the year in Hinduism and this is the occasion to please goddess Lakshmi and buy gold and silver items. With the help of Special Jyotish Yog, people start new business, auspicious work etc on this pious day. This time Akshaya Tritiya is on 18th April.


Web Title: Akshaya Tritiya 2018: Buy these auspicious things according to your zodiac sign

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे