समुद्र शास्त्र: आपकी नाक बताती है आपका व्यक्तित्व, जानिए कैसा है आपका व्यवहार
By मेघना वर्मा | Published: June 7, 2020 03:52 PM2020-06-07T15:52:10+5:302020-06-07T15:52:10+5:30
मनुष्य की सुंदरता में नाक का विशेष महत्व होता है। व्यक्ति की नाक उसके स्वभाव के बारे में बताती है।
समुद्रशास्त्र के अनुसार इंसान के शरीर के अंग को देखकर उसके व्यक्तित्व के बारे में बताया जा सकता है। जिस तरह हाथ की लकीरें देखने से इंसान के भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है उसी तरह इंसान की नाक को देखकर भी उसे व्यक्तित्व के बारे में पता लगाया जा सकता है।
मनुष्य की सुंदरता में नाक का विशेष महत्व होता है। व्यक्ति की नाक उसके स्वभाव के बारे में बताती है। आइए आज आपको हम बताते हैं समुद्र शास्त्र के अनुसार आपकी नाक आपके व्यक्तित्व के बारे में क्या राज बताती है-
1. सीधी नाक वाले लोग
सीधी नाक वाले व्यक्ति स्वभाव के सरल होते हैं। ऐसे लोग जल्दी किसी से अपने मन की बात नहीं करते। कठिन समय में भी ये धैर्य और दिमाग से काम लेते हैं। ऐसे लोगों को ज्यादातर असफलता हाथ लगती है।
2. चपटी नाक वाले लोग
जिन लोगों की नाक चपटी होते है उनका व्यक्तित्व शांत मगर अनिश्चित रहता है। इनकी विशेषता होती है कि ये जल्दबाजी में कोई निर्णय नहीं लेते। ये चीजों को देखभाल कर और जांच-परख कर ही फैसला लेते हैं। प्रेम के मामले में लोग ज्यादातर असफल होते हैं।
3. शार्प नाक
अक्सर लोगों की नाम तोते जैसी भी होती है। जिसकी नाक आगे से झुकी हुई होती है। ऐसे लोग स्वभाव के तेज होते हैं। गुस्सा इनकी नाक पर होता है मगर ये दिल के साफ होते हैं। ऐसे लोग समाज की ज्यादा चिंता नहीं करते उनका जो मन होता है वही करते हैं।
4. उठी हुई नाक
उठी हुई नाक वाले लोग ज्यादातर काफी एक्टिव होते हैं। ऐसे लोग किसी पर जल्दी भरोसा नहीं करते। स्वभाव में ईमानदार और भरोसेमंद रहते हैं। ये जल्दी किसी से वाद-विवाद में नहीं पड़ते मगर इनको कोई ज्यादा परेशना करे तो ये किसी को छोड़ते भी नहीं।
5. छोटी नाक
जिनकी नाक छोटी होती है वो अपनी लाइफ मे मस्त होते हैं। उन्हें उनके दोस्त और रिश्तेदार घमंडी समझते हैं। ऐसे लोग अक्सर खुश रहते हैं और भरोसेमंद होते हैं। इनके चाहने वालों की संख्या ज्यादा होती है।
6. छोटी और मोटी नाक
समुद्र शास्त्र के अनुसार जिन व्यक्तियों की नाक छोटी और मोटी होती है वे बेहद रोमांटिक होते हैं। अक्सर इस तरह की नाक के व्यक्तियों को लव मैरिज पसंद होती है। ये लोग समाज में काफी सम्मान प्राप्त करते हैं।