आज का राशिफल: आज सप्ताह का पहला दिन कैसा होगा आपके लिए, पढ़ें 20 जनवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: January 20, 2020 07:11 AM2020-01-20T07:11:38+5:302020-01-20T07:11:38+5:30

आज का राशिफल: तुला राशि के लिए आज का दिन शुभ है। विवाह का विचार कर रहे हैं, तो इस संबंध में सकारात्मक समाचार मिल सकता है। पढ़ें 20 जनवरी का राशिफल..

Aaj ka rashifal todays horoscope 20 january 2020 rashifal today astrology according to zodiac signs | आज का राशिफल: आज सप्ताह का पहला दिन कैसा होगा आपके लिए, पढ़ें 20 जनवरी का राशिफल

आज का राशिफल: पढ़ें 20 जनवरी का राशिफल

Highlightsआज का राशिफल: मिथुन राशि के जातक अपने फैसलों को लेकर उलझन में रहेंगेकर्क राशि के जातक अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, वाद-विवाद से दूर रहें

मेष

पारिवारिक और व्यावसायिक क्षेत्र में आपका दिन आज बहुत अच्छा रहने वाला है। निर्धारित किए गए कार्य को करने की प्रेरणा मिलेगी। हालांकि, मेहनत के अनुसार नतीजा नहीं मिलने से निराशा हो सकती हैं। स्वास्थ्य भी बिगड़ सकता है। क्रोध और अपनी वाणी पर संयम रखें।

वृषभ

आज किसी नये रिलेशनशिप में जा सकते हैं। विपरित लिंगीय आकर्षण बढ़ेगा। आप नए कार्य करने के लिए उत्साहित होंगे। नई नौकरी तलाश रहे तो इस संदर्भ में अच्छा समाचार मिल सकता है। संपत्ति में पैसे निवेश के मसले को आज के लिए टालना बेहतर होगा।

मिथुन

आज अपने फैसलों को लेकर उलझन में रहेंगे। कल्पनाओं में दुनिया से बाहर निकलकर कुछ नया करने के लिए गंभीरता से विचार करेंगे और इसलिए भविष्य में सफलता मिल सकती है। अपनी भावनाओं पर काबू रखें। परिवार जनों के साथ परस्पर मनमुटाव ना बढे़ इसका ध्यान रखिएगा। अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ समय बिताने का अच्छा मौका मिलेगा।

कर्क

आज स्वास्थ्य आपके लिए थोड़ी मुश्किलें पैदा कर सकता है। गैरजरूरी चर्चाओं से खुद को दूर रखें। व्यापार के लिए दिन अच्छा है। धन लाभ होगा। रूके हुए पैसे वापस आयेंगे। मनपसंद खान-पान मिलने की उम्मीद रखें। पारिवारिक जीवन में आनंद रहेगा।

सिंह

आज आपके लिए दिन अच्छा रहने वाला है। अपने कार्य से संबंधित योजनाओं में सफल होंगे। प्रवास-पर्यटन को आज हो सके तो टाल दीजिएगा। मध्याहन के बाद समय आपके अनुकूल होने का अनुभव होगा। आर्थिक लाभ के लिहाज से समय अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति का समाचार मिल सकता है।

कन्या
 
आज आप अपने कार्यों और लक्ष्यों को लेकर उलझन में रहेंगे। आपकी सुबह इसी उधेड़बुन में गुजरेगी कि पहले क्या करें। कला क्षेत्र में और पढ़ने-लिखने में रुचि रहेगी। मित्रों और संतान पक्ष से लाभ होगा। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। आकस्मिक धन लाभ की भी उम्मीद कर सकते हैं।

तुला 

आज नया कार्य शुरू करने के लिए दिन शुभ है। विवाह का विचार कर रहे हैं तो इस संबंध में कुछ सकारात्मक समाचार मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य की चिंता बनी रहेगी। यात्रा के दौरान वाहन चलाते समय अपना ध्यान रखें।

वृश्चिक

आज आपके लिए आर्थिक परेशानियों से सामना करने का दिन हैं। अचानक पैसे की जरूरत से आप तनाव महसूस करेंगे। हालांकि, दोपहर के बाद चीजें पटरी पर लौटने लगेंगी। शाम अच्छी रहेगी और आप किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। नकारात्कमता को खुद से दूर रखें। 

धनु

आज कार्यस्थल पर आपको अपने वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की खास जरूरत है। किसी के साथ विवाद हो सकता है। संपत्ति के मामले में भी कानून पचड़े का सामना करना पड़ सकता है। मध्याहन के बाद आपकी शारीरिक और मानसिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में भी आनंद का वातावरण होगा।

मकर

आज का दिन आपके लिए व्यस्त रहने वाला है। अपने सहकर्मियों और दोस्तों को इंप्रेस करने के लिए कुछ अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ सकती है। अपने प्रेमी/प्रेयसी के साथ शाम को अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें।

कुंभ 

आज का दिन व्यस्त रहने वाला है। विचारों में उग्रता रहेगी। आर्थिक लाभ की और प्रवास की संभावना है। वाणी पर संयम रखें नहीं तो बने हुए काम बिगड़ सकते हैं। नए कार्य को आज शुरू नहीं करें।

मीन

आज तमाम मुश्किलों के बावजूद आपके लिए दिन ठीक रहने वाला है। दोपहर में किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

Web Title: Aaj ka rashifal todays horoscope 20 january 2020 rashifal today astrology according to zodiac signs

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे