आज का राशिफल: मेष को बिजनेस में मिलेगा लाभ, तुला जातक रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान, पढ़ें राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 12, 2020 07:14 AM2020-02-12T07:14:01+5:302020-02-12T07:14:01+5:30

आज का राशिफल: मकर राशि के जातक आज आलस से घिरे होंगे। इस वजह से कुछ नुकसान के लिए वे तैयार रहें। धनु राशि के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। पढ़ें 12 फरवरी का राशिफल..

Aaj ka rashifal today horoscope 12 February 2020 rashifal today astrology according to zodiac signs | आज का राशिफल: मेष को बिजनेस में मिलेगा लाभ, तुला जातक रखें अपने स्वास्थ्य का ध्यान, पढ़ें राशिफल

12 फरवरी का राशिफल

Highlightsआज का राशिफल: वृश्चिक राशि के लिए कुछ निराशाजनक रह सकता है दिनधनु राशि के यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में होगी वृद्धि, कन्या के बनेंगे बिगड़े हुए काम

मेष

आज आप अपने उत्साह में कमी महसूस करेंगे। अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ सकता है। ध्यान और प्रार्थना एक बेहतर उपाय आपके लिए साबित हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बिजनेस में आर्थिक लाभ की उम्मीद कर सकते हैं। 

वृषभ

आज अपने कार्यों में ज्यादा मेहनत और लगन से सकारात्मक परिणाण मिलेंगे। वाणी में मधुरता रखें।  कला और पढ़ने, लिखने में आपकी रुचि रहेगी। बाहर का भोजन करना टालें। उदर संबंधी रोग परेशान कर सकता है।

मिथुन

आज आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। गहरे जल से सचेत रहें। मन बेचैन रहेगा। ऐसे में निर्णय शक्ति का अभाव रहेगा। माताजी की तबीयत को लेकर चिंता रहेगी।

कर्क

आज आपके लिए कार्यों में सफलता का दिन है। आनंद और उत्साह दोगुना होगा। मित्रों सहित सगे- सम्बंधियों के साथ मुलाकात से लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में विरोधी पराजित होंगे।

सिंह

आज आपका दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यों में मनमुताबिक सफलता नहीं मिलेगी। परिवार में मेल- मिलाप होगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। क्रोध पर अपना संयम रखें।

कन्या

आप अपनी मधुर वाणी से बिगड़े हुए कार्यों को बनाने में कामयाब होंगे। व्यापार- धंधे में लाभ के साथ सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य भी बना रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

तुला

आज आपको स्वास्थ्य के विषय में ध्यान रखना चाहिए। मानसिक तौर पर तनाव महसूस कर सकते हैं।  वाणी पर संयम रखें नहीं तो किसी के साथ विवाद हो सकता है। मनोरंजन के पीछे धन खर्च होगा। 

वृश्चिक

आज आपके लिए दिन कुछ निराशाजनक रह सकता है। कार्यक्षेत्र में चुनौती का सामना करना होगा। सीनियर अधिकारियों के साथ विवाद हो सकता है। व्यवसाय में हालांकि लाभ के योग हैं। मित्रों, सगे- सम्बंधियों और बुजुर्गों से लाभ मिलेगा। सामाजिक समारोह, पर्यटन जैसे प्रसंगों में जाएंगे। अविवाहितों के लिए विवाह योग बनता है।

धनु

आज आपके यश, कीर्ति और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावना बढ़ेगी। स्वास्थ्य बना रहेगा। परिवार में आनंद का वातावरण रहेगा। 

मकर

आज आप आलस से घिरे होंगे। इस वजह से कुछ जरूर काम आप अगले दिन के लिए टाल सकते हैं। वैसे, दिन अच्छा गुजरेगा और आप शाम भी सुकून वाली होगी। 

कुंभ 

आज का दिन आपके लिए उत्सव और आनंद वाला होगा। दोस्तों और परिवार वालों के साथ अच्छा समय बितेगा। पिकनिक या कहीं घूमने जाने की योजना भी बना सकते हैं।

मीन

आज का दिन आपके लिए बेहद व्यस्त होने वाला है। खासकर घर से जुड़े काम में आपको अपना ज्यादातर समय व्यतीत करना होगा। दिमाग और दिल भी काम के बोझ से दबा होगा। अपनी क्षमता के कारण आप तमाम कामों से निपटने में भी कामयाब होंगे।

 

Web Title: Aaj ka rashifal today horoscope 12 February 2020 rashifal today astrology according to zodiac signs

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे