3 अगस्त 2021 का राशिफल: कैसा गुजरेगा आपका मंगलवार का दिन, पढ़ें सभी राशियों का हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: August 3, 2021 06:57 AM2021-08-03T06:57:40+5:302021-08-03T07:02:15+5:30

3 अगस्त राशिफल: आज मंगलवार का दिन है। ये सावन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि भी है। पढ़ें आज का राशिफल

Aaj ka rashifal horoscope 3 August 2021 rashifal all zodiac signs | 3 अगस्त 2021 का राशिफल: कैसा गुजरेगा आपका मंगलवार का दिन, पढ़ें सभी राशियों का हाल

3 अगस्त का राशिफल (फाइल फोटो)

मेष: आज आर्थिक पक्ष के लिए दिन सुखद है। स्वास्थ्य के लिहाज से कुछ सतर्क रहने की जरूरत है। खान-पान का ध्यान रखें। नए कार्यों में परिवारजनों का सहयोग प्राप्त होगा। 

वृषभ: कार्यक्षेत्र, कारोबार में परिश्रम अधिक रहगा। दिन में व्यस्तता रहने वाली है। काम को लेकर चिंता बनी रहेगी। संतान पक्ष से अच्छा समाचार मिलने से मन खुश होगा।

मिथुन: घर से संबंधित कार्यों में व्यस्त रहेंगे। दिन कुल मिलाकर अच्छा रहने वाला है। पिछले कई दिनों से प्रयासरत कार्य पूरे होंगे। यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। 

कर्क: आय के स्रोत में वृद्धि होगी। दिनमान अच्छा रहने वाला है। नई नौकरी तलाश रहे जातकों के लिए खुशखबरी आ सकती है। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है।

सिंह: नए कार्यों में सफलता के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में तनाव आदि से बचकर रहे। वाणी पर संयम रखें। सीनियर अधिकारियों या सहकर्मियों से विवाद हो सकता है।

कन्या: मन में बेचैनी सहित आर्थिक चिंता रह सकती है। दिन में उतर्राध का समय अनुकूल रहने वाला है और स्थिति में सुधार के योग हैं। अधूरे कार्य पूर्ण होंगे।

तुला: आज पारिवारिक सुख मिलेगा। मांगलिक कार्यों का योग है। धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ की ओर रूचि रहेगी। दिन आपके अनुकूल है और सबकुछ अच्छा गुजरने वाला है।

वृश्चिक: भाग्य आपके साथ है। कार्यक्षेत्र, कारोबार के लिए दिन अच्छा है। कम मेहनत में अच्छे परिणाम की उम्मीद कर सकते हैं। उतर्राध का समय और अनुकूल रहेगा। बड़े-बुजुर्गों का साथ मिलेगा।

धनु: अचानक खर्चे में वृद्धि से तनाव हो सकता है। इसका ख्याल रखें। कुछ भागदौड़ की स्थिति बन सकती है। मित्रजनों का सहयोग प्राप्त होगा।

मकर: कार्यक्षेत्र, कारोबार के लिए दिन अच्छा है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। किसी से विवाद महंगा पड़ सकता है। इसका ख्याल रखें। कोर्ट-कचहरी के मसलों से दूर रहने का प्रयास करें।

कुंभ: छात्र जातकों के लिए कुछ मुश्किल दिन रह सकता है। स्वास्थ्य के लिए प्रति चिंता रहेगी। वाणी पर नियंत्रण रखें।

मीन: व्यापार में वृद्धि होगी। नए प्रोजोक्ट पर अपनी योजनाएं आगे बढ़ा सकते हैं। भूमि, संपत्ति आदि की खरीद संभव है।

Web Title: Aaj ka rashifal horoscope 3 August 2021 rashifal all zodiac signs

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे