आज का राशिफल: मिथुन राशि वाले रखें आज खर्च पर काबू, कर्क जातक रहे अनजान लोगों से सावधान, पढ़ें 29 जुलाई का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 29, 2021 07:03 AM2021-07-29T07:03:03+5:302021-07-29T07:03:03+5:30

29 जुलाई 2021का राशिफल: ये सावन माह के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज दिन गुरुवार है। पढ़ें कैसा रहने वाला है आपके लिए ये दिन, सभी जातकों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 29 july 2021 Daily Horoscope in Hindi all zodiac sign astrology | आज का राशिफल: मिथुन राशि वाले रखें आज खर्च पर काबू, कर्क जातक रहे अनजान लोगों से सावधान, पढ़ें 29 जुलाई का राशिफल

29 जुलाई 2021 का राशिफल

मेष: आज आपकी किस्मत आपके साथ है। जीवन में कुछ सकारात्मक चीजें होने की उम्मीद कर सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। बिजनेस के लिए भी दिन अच्छा है और धन लाभ होने के अवसर मिलेंगे।

वृषभ: आमदनी के नए अवसर मिलने की संभावना है। नई नौकरी तलाश रहे जातकों के लिए भी दिन शुभ है। पूर्व में की गई मेहनत का फल मिल सकता है। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

मिथुन: खर्च पर नियंत्रण रखना जरूरी है। कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। विशेषकर ऑफिस वगैरह के काम में अड़चन आ सकती है। दोस्तों का साथ मिलेगा। किसी से विवाद की आशंका बनी रहेगी।

कर्क: आपको अनजान लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। मित्रों के सहयोग से बड़ी मुश्किल से पार पाने में सफल होंगे। वाणी पर कुछ संयम बरतने की जरूरत है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, मौसमी बीमारियों से परेशानी हो सकती है।

सिंह: आज काम को लेकर कुछ चुनौतियों का सामना कर पड़ सकता है। असफलता भी मिल सकती है। धैर्य से काम लेने की जरूरत है। छात्रों के लिए जरूर दिन अच्छा है। उच्च शिक्षा के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा। स्वभाव में संयम रखें। 

कन्या: उर्जा और उत्साह से आप आज भरे होंगे। इसका फायदा मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। बिजनेस के लिहाज से भी दिन अच्छा है। मनपसंद भोजन मिलेगा। काम के सिलसिले में यात्रा का योग बन सकता है।

तुला: दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को प्रोमोशन आदि का शुभ समाचार मिल सकता है। नए कारोबार के लिए भी दिन अच्छा है। आर्थिक स्थिति को लेकर कुछ परेशानी रह सकते हैं। विवाह के इच्छुक जातकों को शुभ समाचार मिलेंगे।

वृश्चिक: दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। पुराने रूक हुए और बिगड़े काम बनेंगे। कानूनी समस्याओं से भी आज छुटकारा मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से दिन आपके पक्ष में है। अनजान लोगों से दूर रहें। काम को लेकर कुछ व्यस्तता रहेगी।

धनु: आपके लिए दिन सामान्य रहने वाला है। रिश्तेदारों से मुलाकात संभव है। नौकरीपेशा लोगों का विवाद हो सकता है। कार्यस्थल पर सचेत रहें और जिम्मेदारी से अपना काम निपटाएं। माता की सेहत को लेकर चिंता रहेगी।

मकर: ये दिन आपके लिए अहम और बहुत अच्छा होने जा रहा है। बड़ों और ऑफिस में सीनियर अधिकारियों से लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से उपहार मिलने की उम्मीद है।

कुंभ: परिवार को लेकर एक तरह की चिंता बनी रहेगी। वैवाहिक जीवन आज अच्छा रहेगा और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यापार में कुछ नया शुरू करने के लिए दिन शुभ है।

मीन: आर्थिक दृष्टिकोण से आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। रूके हुए धन प्राप्त होंगे। समाज में मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। यात्रा के दौरान सावधान रहने की जरूरत है।

Web Title: Aaj Ka Rashifal 29 july 2021 Daily Horoscope in Hindi all zodiac sign astrology

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे