18 February, 2021 Rashifal: गुरुवार का दिन कैसा रहने वाला है आपके लिए, पढ़ें 18 फरवरी का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: February 17, 2021 06:02 PM2021-02-17T18:02:11+5:302021-02-17T18:02:11+5:30

Rashifal, 18 February, 2021: ये माघ मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है। गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है। ऐसे में जानिए आपके लिए ये दिन कैसा गुजरने वाला है। पढ़ें 18 फरवरी का राशिफल

aaj ka rashifal 18 february 2021 horoscope rashifal astrology all zodiac sign hindi | 18 February, 2021 Rashifal: गुरुवार का दिन कैसा रहने वाला है आपके लिए, पढ़ें 18 फरवरी का राशिफल

18 फरवरी, 2021 का राशिफल

Highlightsकर्क जातकों के लिए अच्छा दिन, कई दिनों से चली आ रही आर्थिक समस्या से निजात मिल सकता हैतुला जातक गुस्से पर रखें काबू, ऑफिस में कुछ विवाद का सामना करना पड़ सकता हैमकर जातकों को बड़े फैसले टालने की जरूरत, मन में दुविधा रहने से निर्णय लेने में होगी परेशानी

मेष: मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान पक्ष को लेकर चिंता रह सकती है। अधूरे कार्य पूरे होंगे। वाद-विवाग से बचने की जरूरत है। रचानात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

वृषभ: दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आर्थिक जिम्मेदारियों को ठीक तरह से निभाएंगे। मन में उत्साह बना रहेगा। परिजनों के साथ आनंदपूर्व समय व्यतीत होगा। प्रेम संबंधों में कुछ परेशानी रह सकती है।

मिथुन: व्यापार और व्यावसायिक क्षेत्र में अधिकारियों और सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। लोकप्रियता मिलेगी। प्रेम संबंधों में सावधान रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कर्क: पिछले कुछ दिनों से चली आ रही आर्थिक समस्या से निजात मिलने की संभावना है। घर पर किसी मेहमान या रिश्तेदार के आने की संभावना है। कुछ भाग-दौड़ की स्थिति बन सकती है। प्रमियों के दिन खास रहेगा।

सिंह: व्यवसाय के लिए दिन शुभ है। नए काम के लिए भी दिन अच्छा रहने वाला है। सोच सकारात्मक बनी रहेगी। वाणी पर संयम बरतने की जरूरत है। ध्यान रखें कि आपकी बातों से किसी को ठेस नहीं पहुंचे।

कन्या: मन चिंता से भरा होगा। थकान और सुस्ती महसूस कर सकते हैं। संतान के साथ मतभेद की आशंका है। संभलना जरूरी है और करीबी या दोस्तों की सलाह से मदद मिलेगी।

तुला: ऑफिस में कुछ विवाद का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अपने गुस्से पर काबू रखें। व्यवसाय के लिए दिन अच्छा है। पारिवारिक जीवन आनंदमय होगा। कानूनी कामों में सफलता मिलने की उम्मीद है।

वृश्चिक: धन संबंधित लेन-देन में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। जीवन में प्यार के आगमन का योग है। कार्यक्षेत्र में सतर्क रहे। नकारात्मक व्यवहार आपके अंदर हताशा पैदा कर सकता है।

धनु: मन उत्साहित रहने वाला है। उर्जा का भरपूर इस्तेमाल अपने काम के दौरान करेंगे और इसका फायदा मिलेगा। काम के सिलसिले में छोटी-मोटी परेशानियां आ सकती हैं लेकिन हिम्मत हारने की जरूरत नहीं है।

मकर: मन में दुविधा रह सकती है। इसलिए बड़े फैसले टालना बेहतर है। खर्च की अधिकता से कुछ मानसिक तनाव महसूस कर सकते हैं। व्यवसायिक क्षेत्र में भाग्य का भरपूर साथ नहीं मिलेगा।

कुंभ: संतान के प्रति विशेष लगाव महसूस करेंगे। बच्चों के प्रति अपनी कुछ जिम्मेदारियों को निभाएंगे। कार्यस्थल पर भी दिन अच्छा गुजरेगा। सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन: पारिवारिक कलह की आशंका रहेगी। इसलिए अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम बरतें। आर्थिक क्षेत्र में दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस के लिए दिन अच्छा है। पुराने दिए हुए कर्ज वापस आ सकते हैं। धन लाभ की उम्मीद कर सकते हैं।

Web Title: aaj ka rashifal 18 february 2021 horoscope rashifal astrology all zodiac sign hindi

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे