लाइव न्यूज़ :

Aaj Ka Rashifal 13 October 2024: आज मकर और कुंभ राशि में होंगे चंद्र ग्रहण, इन 4 राशिवालों को पहुंचाएंगे फायदा

By रुस्तम राणा | Updated: October 13, 2024 05:42 IST

Aaj Ka Rashifal 13 October 2024: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Open in App

Aaj Ka Rashifal 13 October 2024: पढ़ें अपना दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जाने अपना आज का भविष्य। आज का राशिफल (Daily Horoscope), वैदिक ज्योतिष की गणना पर आधारित है। इस राशिफल की मदद से आप यह जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा बीतेगा। क्या आपको शानदार परिणाम मिलेंगे या दिन मिलाजुला रहेगा अथवा करना होगा चुनौतियों का सामना। इसमें सभी 12 राशियों (मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का फलादेश निहित है, जो आसान भाषा में है।  

मेष दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में परेशानियां आएंगी, लेकिन किसी मित्र की मदद से आप समस्या का समाधान खोज पाने में सफल होंगे। आपके सरकारी कामकाज पूर्ण नहीं हो पाएंगे।

वृषभ  दैनिक राशिफल: आज किसी धार्मिक आयोजन में शामिल होने की संभावना है। समाज में आपको मान-सम्मान प्राप्त बढ़ेगा। आपकी किस्मत का सितारा बुलंद होगा। किसी बड़ी कामयाबी मिलने की संभावना है।

मिथुन दैनिक राशिफल: आज ससुराल पक्ष से किसी बात को लेकर नाराजगी होने की संभावना है। परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। मन कामकाज में नहीं लगेगा, बल्कि आप अपनी किस्मत को कोसते हुए नजर आ सकते हैं। 

कर्क दैनिक राशिफल: आज जीवनसाथी की सेहत आज कुछ नाजुक रह सकती है। हालांकि जीवनसाथी के साथ मिलकर किसी महत्वपूर्ण कार्य को अंजाम देने में कामयाब हो सकते हैं। व्यापार के लिए दिन सामान्य रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल: आज अपनी सेहत पर ध्यान देना होगा अन्यथा आपको इसका परिणाम भुगतना पड़ सकता है। शत्रुओं से किसी तरह की मात मिल सकती है। किसी व्यक्ति से झगड़ा होने की भी संभावना है। 

कन्या दैनिक राशिफल: आज प्रेम जीवन में भी आनंद आएगा। बहुत संभावना है कि लव पार्टनर से किसी बात को लेकर तू-तू-मैं-मैं हो जाए, लेकिन आप परिस्थिति को संभाल पाने में कामयाब होंगे। संतान पक्ष से कोई अच्छा समाचार मिलेगा।

तुला दैनिक राशिफल: आज आज आप आने वाले दिनों में प्रॉपर्टी खरीदने का विचार करेंगे। निजी जीवन में भी आनंद आएगा। लेकिन अगर परिवार से दूर हैं तो उनकी याद आएगी। मां जी से रिश्ते बेहतर होंगे। 

वृश्चिक दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में लापरवाही ठीक नहीं होगी। आगे चलकर आपको इसका नुकसान उठान पड़ सकता है। सोशल मीडिया में समय जाया हो सकता है। आपके जोश और उत्साह में कमी देखने को मिलेगी। शारीरिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। 

धनु दैनिक राशिफल: आज बातचीत के माध्यम से आप अपनी समस्याओं को सुलझाने में कामयाब हो सकते हैं। धन की बचत करने में सफलता प्राप्त करेंगे। किसी स्रोत से धन प्राप्त हो सकता है। घर में वातावरण सामान्य रहेगा। किसी मेहमान के आने से खुशियां आएंगी। 

मकर दैनिक राशिफल: आज वैवाहिक जीवन अच्छा बीतेगा। जीवनसाथी की भावनाओं को समझेंगे। आप अपने कार्यक्षेत्र में अच्छे निर्णय लेते हुए नजर आ सकते हैं। आपके व्यक्तित्व से लोग प्रभावित होंगे। हालांकि किसी कार्य को लेकर मन में चंचलता का भाव रहेगा। 

कुंभ दैनिक राशिफल: आज का दिन आपके लिए प्रतिकूल है। खासकर आर्थिक दृष्टि से नुकसान होने का भय है। आज निवेश से बच सकते हैं वहीं यात्रा करने के दौरान अपने सामान का अच्छी तरह से ख्याल करना होगा। चोरी होने का भय है।

मीन दैनिक राशिफल: आज कार्यक्षेत्र में किसी तरह की कामयाबी मिलने की संभावना है। आपके लिए आर्थिक लाभ के संकेत कर रहा है। किसी स्रोत से आपको धन प्राप्त होगा। लेकिन वह धन आपसे खर्च भी हो सकता है। 

टॅग्स :आज का राशिफलज्योतिषीय संकेतज्योतिष शास्त्र
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 18 November 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 18 November 2025: चल-अचल संपत्ति में वृद्धि की संभावना, ये हैं आज की भाग्यशाली राशियां

पूजा पाठSaptahik Rashifal: इन 4 राशियों के लिए उम्मीदों से बढ़कर होगा सप्ताह, मेहनत और दृढ़ संकल्प होगा कामयाबी का मंत्र

पूजा पाठPanchang 17 November 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 17 November 2025: आज शत्रुओं से सावधान रहें मेष राशि के जातक, जानें सभी राशियों का सटीक फल

पूजा पाठ अधिक खबरें

पूजा पाठPanchang 16 November 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 16 November 2025: आज लग्जरी आइटम पर खर्चे करेंगे वृषभ राशि के लोग, जानें अपनी राशि का भविष्य

पूजा पाठPanchang 15 November 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय

पूजा पाठAaj Ka Rashifal 15 November 2025: आज इन 5 राशिवालों के हाथ लगेगा पैसा, जानें कौनसी हैं वो लकी राशियां

पूजा पाठPanchang 14 November 2025: जानें आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय