Aaj Ka Rashifal 10 September 2022: भादो पूर्णिमा पर आज मेष, वृषभ, सिंह समेत 5 राशियों को होगा जबरदस्त फायदा, पढ़ें दैनिक राशिफल

By रुस्तम राणा | Published: September 10, 2022 06:42 AM2022-09-10T06:42:07+5:302022-09-10T06:42:07+5:30

Aaj Ka Rashifal 10 September 2022: आज किन राशियों के लिए खास है दिन, किसके लिए है भारी, पढ़ें आज का राशिफल और जानें क्या कहते हैं आपके सितारे?

Aaj Ka Rashifal 10 September 2022 Mesh, brishabh and singh and others get benefit today | Aaj Ka Rashifal 10 September 2022: भादो पूर्णिमा पर आज मेष, वृषभ, सिंह समेत 5 राशियों को होगा जबरदस्त फायदा, पढ़ें दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 10 September 2022: भादो पूर्णिमा पर आज मेष, वृषभ, सिंह समेत 5 राशियों को होगा जबरदस्त फायदा, पढ़ें दैनिक राशिफल

मेष: आज कार्यक्षेत्र में अफसरों का सहयोग मिलेगा। छात्रों को सफलता मिलेगी। किसी स्रोत से आपको धन प्राप्त हो सकता है। बड़े भाई-बहनों के साथ रिश्ते मधुर बनेंगे। किसी पास की यात्रा पर जाना संभव है।

वृषभ: आज आपके कारोबार में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।  आत्म-विश्वास भरपूर रहेगा। आय में वृद्धि होने के संकेत हैं। यदि आप नई नौकरी की तलाश हैं तो उसके लिए आपको इंतजार करना पड़ सकता है। निजी जीवन में स्थिति यथावत रहेगी।

मिथुन: आज सन्तान सुख में बढ़ोतरी होगी। खर्चों में कमी आएगी। आपकी कोई कामना पूरी हो, जिसे पाकर आपका दिल गद-गद हो जाएगा। ज्ञान में वृद्धि हो सकती है। भाईयों का सहयोग और सानिध्य प्राप्त होगा।

कर्क: आज आपको नौकरी में तरक्की के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी रहस्य को जानने की प्रबल इच्छा कर सकती है। ससुराल वालों से रिश्ते में खटास आ सकती है। सेहत के प्रति ध्यान दें।

सिंह: आज भाई-बहनों के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आय की स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में मुनाफा होगा। यदि आप किसी से पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं तो आज कोई अच्छी डील फाइनल हो सकती है।

कन्या: आज कारोबार में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। आज शत्रु भी आपके ऊपर हावी होने का प्रयास करेंगे। उनसे बचकर रहना होगा। अपनी भावनाओं पर काबू रखें।

तुला: आज कुछ कठिनाइयां आ सकती है। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के योग बन रहे हैं। प्रियतम से किसी बात को लेकर प्यारवाली तकरार देखने को मिल सकती है। शिक्षा को लेकर विद्यार्थी थोड़े चिंतित दिखाई दे सकते हैं।

वृश्चिक: आज मित्र से किसी नये कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। लग्जरी सामान को खरीदने में धन खर्च हो सकता है। आपके स्वभाव में चिढ़चिढ़ापन देखा जा सकता है। धन की स्थिति में सुधार होगा। 

धनु: आज नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। घरवालों से किसी बात को लेकर कहासुनी भी हो सकती है। आलस को त्यागकर थोड़ा मेहनत पर ध्यान देना होगा।  

मकर: आज  घर-परिवार में धार्मिक एवं मांगलिक कार्य होंगे। स्वभाव में जिद्दीपन रहेगा। आप धन बचत कर पाने में सफल होंगे। आर्थिक मामलों से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी से मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।

कुंभ: आज आकार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। व्यापार में मुनाफ होगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। अपनी सेहत के प्रति सचेत रहें।   

मीन: आज कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। धैर्यशीलता में कमी आएगी। आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। संभव हो तो आज लेनदेन से बचें। आर्थिक परेशानी से मन खिन्न रह सकता है। वस्त्रों की खरीदारी कर सकते हैं।

Web Title: Aaj Ka Rashifal 10 September 2022 Mesh, brishabh and singh and others get benefit today

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे