आज का राशिफल: शुक्रवार का दिन कैसा रहने वाला है आपके लिए, पढ़ें 10 जुलाई का राशिफल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Published: July 10, 2020 06:57 AM2020-07-10T06:57:09+5:302020-07-10T06:57:09+5:30

आज का राशिफल: कर्क जातकों को आर्थिक चिंतन रह सकता है। वहीं, सिंह राशि वालों को कारोबार-व्यापार में प्रगति मिलने की संभावना है। कानूनी कार्यों में भी सफलता मिलेगी। पढ़ें 10 जुलाई का राशिफल.

aaj ka rashifal 10 july rashifal todays horoscope in hindi aaj ka horoscope today astrology | आज का राशिफल: शुक्रवार का दिन कैसा रहने वाला है आपके लिए, पढ़ें 10 जुलाई का राशिफल

10 जुलाई का राशिफल

Highlightsआज का राशिफल: मकर राशि के जातक क्रोध पर संयम रखें और खुद को वाद-विवाद से बचाएंकर्क जातकों को आर्थिक चिंतन रह सकता है, माता-पिता से मिलेगा सहयोग

मेष- नौकरीपेशा जातक के लिए दिन शुभ है। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। साझेदारी के कार्यों से लाभ मिल सकता है। धर्मकार्यों में रुचि रहेगी। स्थानांतरण के योग निर्माण हो रह हैं। स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन मध्यम है।

वृषभ- कर्मक्षेत्र-कारोबार के लिए दिन अनुकूल है। आय-व्यय की स्थिति सम रहेगी। शिक्षणक्षेत्र में व्यवधान उत्पन्न हो सकते हैं। संपत्ति को लेकर मानसिक तनाव, चिंता बनी रहेगी। 

मिथुन- दाम्पत्य जीवन में अनबन हो सकती है। जीवनसाथी से सामजंस्य बना कर रखें। नौकरीपेशा जातक को तरक्की मिल सकती है। कारोबार में यश होगा। परिवार में वातावरण खुशियों वाला रहेगा। अचानक धनलाभ के योग निर्माण होते हैं।

कर्क- आर्थिक चिंतन रह सकता है। माता-पिता के पक्ष से सहयोग मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद होगा। सेहत की दृष्टि से थकान, निद्राजन रोग कष्ट दे सकते हैं।

सिंह- कारोबार-व्यापार में प्रगति मिलेगी। रूका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कानूनी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। 

कन्या- व्यापार-कारोबार के लिए अनुकूल दिन है। वरिष्ठजनों की सलाह लेकर कार्य करें। स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अच्छा है। कही दूर की यात्रा को टालना बेहतर है।

तुला- नौकरीपेशा जातक को तरक्की मिल सकती है। आर्थिक प्रगति मिलेगी। ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा। मौसमी रोग परेशान कर सकते हैं। शल्य चिकित्सा बहुत जरूरी नहीं हो तो आज के लिए टाल दें।

वृश्चिक- कार्यस्थल में व्यवधान आ सकता है। इससे मानसिक खिन्नता रह सकती है। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए दिन अनुकूल है। धार्मिक स्थानों पर जा सकते हैं।

धनु- दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। स्वास्थ्य की ओर ध्यान रखना चाहिए। त्वचा और पेट संबंधित रोग कष्ट दे सकते हैं। गहरे जल से खुद को दूर रखें।

मकर- खुद को वाद-विवाद से दूर रखें और किसी बहस में न पड़े। बने हुए काम बिगड़ सकते हैं। कारोबार-व्यापार से लाभ मिलेगा। संतान पक्ष को लेकर चिंता हो सकती है। क्रोध पर संयम रखें। वाहन आदि का प्रयोग सावधानी पूर्व करें। 

कुंभ- दिन के उतर्राध में अनुकूल परिणाम मिलेंगे। रूके हुए कार्य पूरे होंगे। संतान पक्ष को तरक्की मिलेगी। सुखद समाचार प्राप्त हो सकते हैं। विशेषकार्यों में धन निवेश हो सकता है। धार्मिक कार्यों में अभिरूचि रहेगी। स्त्री पक्ष से लाभ मिलेगा। 

मीन- आज का दिन आपके लिए मध्यम है। कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।  वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा। मौसमी बीमारियां कष्ट दे सकती हैं।

Web Title: aaj ka rashifal 10 july rashifal todays horoscope in hindi aaj ka horoscope today astrology

पूजा पाठ से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे